तत्वों का वर्गीकरण
classification of elements in hindi
वर्गीकरण की आवश्यकता (Necessity of classification)
- सन् 1800 तक 31 तत्वों की पहचान हो चुकी थी । सन् 1865 तक 63 तत्वों की पहचान हो चुकी थी और आज 118 तत्व (IUPAC के अनुसार) ज्ञात है, हालांकि इनमें से कुछ तत्व मानव-निर्मित भी हैं। इन सभी तत्वों को अलग-अलग याद रखना, उनके रासायनिक एंव भौतिक गुण तथा उनसे बनने वाले यौगिकों के गुणधर्मो का अध्ययन कर पाना एक बहुत ही कठिन कार्य है । अतः तत्वों के वर्गीकरण की आवश्यकता महसूस हुई। वैज्ञानिकों ने कुछ गुणों के आधार पर इन तत्वों को एक क्रम में व्यवस्थित करने का प्रयास किया। जिससे इन का अध्ययन सरल, सुगम व तर्कसंगत तरीके से किया जा सके। इस प्रकार के वर्गीकरण से भविष्य में खोजे जाने वाले नये तत्वों का अध्ययन भी सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा ।
तत्वों का वर्गीकरण (Classification of elements)
तत्वों का वर्गीकरण वैज्ञानिको के अनेक वर्षो के प्रयोगों तथा परिकल्पनाओं का परिणाम है । सर्वप्रथम इस श्रेणी में डोबराइनर का नाम आता है । सन् 1829 में उन्होने तीन-तीन तत्वों के समूह बनाए जिनके भौतिक व रासायनिक गुण समान थे। इन्हें डोबरराइनर के त्रिक भी कहा जाता है । इस समूह में मध्य वाले तत्व का परमाणु भार शेष दो तत्वों के परमाणु भार के औसत के लगभग बराबर था तथा गुण भी दोनों तत्वों के गुणधर्मो के मध्य के थे ।
डोबरॉइनर ऐसे केवल तीन त्रिक ही ज्ञात कर सके। आगे यह नियम अनुपयुक्त रहा । इसके पश्चात् अंग्रेज रसायनज्ञ जॉन एलेक्जेंडर न्यूलैंड ने सन् 1865 में अष्टक नियम (Law of octaves) दिया । उन्होंने तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु भार के क्रम में व्यवस्थित किया तथा पाया कि आठवें तत्व के गुण पहले तत्व के समान थे। जैसे कि संगीत में ( सा रे गा मा पघ नि सा) सात स्वरों बाद आठवाँ स्वर पहले स्वर जैसा ही आता है ।
यह नियम भी Ca के आगे के तत्वों के लिए उपयुक्त सिद्ध नहीं हुआ। इसके बाद कई वैज्ञानिको ने वर्गीकरण के कार्य को आगे बढ़ाया। इनमें रूसी वैज्ञानिक दमित्री मेंडेलीफ एवं लोथर मेयर ने स्वतंत्र रूप से आवर्त सारणी के रूप में वर्गीकरण को विकसित किया।
{ *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें ! |
परमाणु सिद्धांत (Atomic theory) FAQ –
1. रदरफोर्ड के प्रयोग में किन विकिरणों का प्रयोग किया गया था?
(क) α
(ख) β
(ग) γ
(घ) X
Click to show/hide
2. पदार्थ का सबसे छोटा कण होता है–
(क) अणु
(ख) परमाणु
(ग) तत्व
(घ) यौगिक
Click to show/hide
3. तत्वों का प्रथम आवर्ती वर्गीकरण दिया था–
(क) डोबराइनर ने
(ख) मोजले ने
(ग) न्यूलैंड ने
(घ) मैन्डेलीफ ने
Click to show/hide
4. आधुनिक आवर्त सारणी पदार्थ के किस गुण पर आधारित है?
(क) परमाणु संरचना
(ख) परमाणु भार
(ग) परमाणु क्रमांक
(घ) संयोजकता
Click to show/hide
5. आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त तथा वर्गों की संख्या है
(क) 7 एवं 18
(ख) 9 एवं 18
(ग) 7 एवं 20
(घ) 9 एवं 20
Click to show/hide
6. आवर्त सारणी में परमाणु आकार, वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर
(क) घटता है।
(ख) स्थिर रहता है।
(ग) अनियमित रहता है।
(घ) बढ़ता है।
उत्तर ⇒ ???????