जीव विज्ञान का इतिहास
जीव विज्ञान का इतिहास
jeev vigyan ka itihaas
- जीवविज्ञान शब्द का उपयोग ट्विीरेनस (Traviranus) द्वारा जीवों के अध्ययन के लिये किया गया। अरस्तू ने इस विज्ञान के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया, अतः इन्हें जीवविज्ञान का जनक कहते हैं। थियोफ्रेस्ट्स (Theophrastus) को वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने के कारण वनस्पतिविज्ञान का जनक कहते हैं। ल्यूवेनहॉक द्वारा माइक्रोस्कोप के सुधार के कारण जीवविज्ञान के क्षेत्र में अधिक प्रगति हुई। आधुनिक वर्गीकरण के जनक केरोलस लिनीयस ने सजीवों की द्विपदनाम पद्धति तथा पादपों का लैंगिक वर्गीकरण दिया। 19वीं शताब्दी में श्लीडन व श्वान ने कोशिका सिद्धान्त प्रतिपादित किया।
सिद्धान्त के अनुसार –
- कोशिका जीवों की आधारभूत इकाई है।
- प्रत्येक कोशिका में एक जीव से सम्बन्धित सभी लक्षण होते हैं।
- प्रत्येक नई कोशिका पुरानी कोशिका के विभाजन से बनती है।
- विकासवाद के सम्बन्ध में जे.बी. लैमार्क ने उपार्जित लक्षणों की वंशागति या ससंजन विकासवाद सिद्धान्त प्रतिपादित किया। किन्तु बाद में इसे अस्वीकार कर दिया गया। चार्ल्स डार्विन ने प्राकृतिक वरण का सिद्धान्त बताया, इसे सर्वाधिक मान्यता मिली। ग्रेगर मेंडल ने मटर पर संकरण प्रयोग कर आनुवंशिकता के नियम दिये। क्रिक ने DNA का द्विकुण्डलित मॉडल प्रस्तुत किया। सन् 1967 में जॉन गॉर्डन ने नाभिकीय ट्रांसप्लांटेशन का उपयोग करके मेंढक का क्लोन बनाया जो कशेरुकधारियों का प्रथम क्लोन था।
जीव विज्ञान के इतिहास से जुड़ी कुछ और बातें:
- यूनानी दार्शनिक अरस्तू को ‘जीवविज्ञान का पिता’ (384–322 ईसा पूर्व) कहा जाता है.
- 300 ईसा पूर्व से लेकर ईसा मसीह के समय तक, सभी महत्वपूर्ण जैविक प्रगति अलेक्जेंड्रिया के चिकित्सकों द्वारा की गई थी.
- 1595 में जेनसन को पहले मिश्रित सूक्ष्मदर्शी का श्रेय दिया जाता है.
- 1655 में हुक ने कॉर्क में ‘कोशिकाओं’ का वर्णन किया.
- 1674 में लीउवेनहॉक ने प्रोटोजोआ की खोज की.
- 1658 में जन स्वामर्दम ने सूक्ष्मदर्शी के द्वारा लाल रक्त कणिकाओं को देखा.
- 1663 में रॉबर्ट हुक ने सूक्ष्मदर्शी में कॉर्क की कोशिकाओं को देखा.
जीवविज्ञान (Biology) Question and Answer in Hindi
प्रश्न 1. आधुनिक वर्गीकरण विज्ञान के जनक के रूप में जाने जाते हैं –
(अ) केरोलस लिनीयस
(ब) अरस्तू
(स) महर्षि चरक
(द) चार्ल्स डार्विन
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (अ) केरोलस लिनीयस }
प्रश्न 2. प्लास्टिक सर्जरी के आविष्कारक थे –
(अ) चरक,
(ब) सुश्रुत
(स) जे.सी. बोस
(द) धनवन्तरी
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (ब) सुश्रुत }
प्रश्न 3. भारत में हरित क्रान्ति के जनक के रूप में निम्नलिखित में से कौनसा वैज्ञानिक जाना जाता है –
(अ) एम.एस. स्वामीनाथन
(ब) के.सी. मेहता
(स) पंचानन माहेश्वरी
(द) बीरबल साहनी
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (अ) एम.एस. स्वामीनाथन }
प्रश्न 4. विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत झीलों या शुद्ध पानी में उपस्थित जीवों का अध्ययन किया जाता है कहलाती है –
(अ) मृदा विज्ञान
(ब) पारिस्थितिकी
(स) सरोवर विज्ञान
(द) फाइकोलोजी
उत्तर :- ?????
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
Q. जीव विज्ञान के संस्थापक कैसे थे?
- सही उत्तर लैमार्क है। जीवविज्ञान शब्द एक ही समय में दो वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया था, लैमार्क और ट्रेविरेनस।
Q. जीव विज्ञान की खोज कब हुई?
- जर्मन वैज्ञानिक ट्रैविरेनस (Treviranus) ने 1802 में किया था।
आशा है आपको यह Post पसंद आया होगा, All Exam की परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु ExamSector को बुकमार्क जरूर करें।
Read Also This