त्वरण किसे कहते हैं, परिभाषा, सूत्र, मात्रक, प्रकार | ExamSector
त्वरण किसे कहते हैं, परिभाषा, सूत्र, मात्रक, प्रकार

त्वरण किसे कहते हैं, परिभाषा, सूत्र, मात्रक, प्रकार

Tvaran kise kahate hain & Types of Acceleration in Hindi

त्वरण (Acceleration) क्या है ?

  • किसी गतिशील वस्तु के वेग-परिवर्तन की दर को उस वस्तु का त्वरण कहते हैं, इसे a से प्रदर्शित करते हैं। यह एक सदिश राशि है तथा इसका मात्रक मी / से2 होता है।
    अतः-     त्वरण = वेग – परिवर्तन (Δu) / समयान्तराल (Δt)
  • यदि किसी वस्तु का समयान्तराल Δt में वेग u से v हो जाता है, तब वस्तु का त्वरण
    A = अन्तिम वेग – प्रारम्भिक वेग / समयान्तराल = v-u / t
  • यदि वस्तु का वेग समय के साथ बढ़ रहा है, तो त्वरण धनात्मक होता है और यदि वस्तु का वेग समय के साथ घट रहा है (अर्थात् u > v), तब त्वरण ऋणात्मक होता है। इस ऋणात्मक त्वरण को ही मन्दन (deceleration retardation) कहते हैं ।

त्वरण के प्रकार (Types of Acceleration)

त्वरण चार प्रकार के होते हैं

(i) एकसमान त्वरण या अचर त्वरण (Uniform Acceleration or Constant Acceleration)

  • यदि किसी वस्तु के वेग में समान समयान्तरालों में समान परिवर्तन होता है, तो वस्तु का त्वरण एकसमान त्वरण कहलाता है।

(ii) असमान त्वरण या अस्थिर त्वरण (Non-uniform Acceleration or Variable Acceleration)

  • यदि किसी वस्तु के वेग में समान समयान्तरालों में भिन्न-भिन्न परिवर्तन होता है, तो वस्तु का त्वरण असमान त्वरण कहलाता है।

(iii) औसत त्वरण (Average Acceleration)

  • जब एक वस्तु परिवर्ती त्वरण (variable acceleration) से गतिमान है, तब गतिशील वस्तु के वेग में कुल परिवर्तन तथा उसमें लगे कुल समय का अनुपात वस्तु का औसत त्वरण कहलाता है।
    अतः – औसत त्वरण = वेग में कुल परिवर्तन / लगा कुल समय
  • औसत त्वरण धनात्मक तथा ऋणात्मक हो सकता है। यह वेग-परिवर्तन के चिह्न (sign) पर निर्भर करता है। यदि दिए गए समयान्तराल में वस्तु का वेग – परिवर्तन शून्य है, तब औसत त्वरण शून्य होता है।

(iv) तात्क्षणिक त्वरण ( Instantaneous Acceleration)

त्वरण (Acceleration) important Points in Hindi

  1. ऊँचाई से गिरती हुई वस्तु तथा नत समतल (inclined plane) पर लुढ़कती वस्तु में एकसमान त्वरण माना जाता है।
  2. गाड़ी के एक्सीलेरेटर को दबाने पर गाड़ी का वेग धीरे-धीरे बढ़ता है, परन्तु अचानक ब्रेक लगाने पर वेग तेजी से घटता है। अतः अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी में एकसमान मंदन उत्पन्न होता है।
  3. स्प्रिंग बॉक्स में उत्पन्न त्वरण असमान त्वरण होता है।
  4. यदि एक सीधी सड़क पर दौड़ती कार के वेग में समान समयान्तरालों में असमान वृद्धि होती है, तब कार का त्वरण असमान त्वरण कहलाता है।

Read Also :- 

त्वरण किसे कहते हैं, परिभाषा, सूत्र, मात्रक, प्रकार FAQ  :- 

1.न्यूटन का गति का पहला नियम किससे संबंधित है:-
A. संवेग
B. जड़त्व
C.त्वरण
D. भार

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { B. जड़त्व }

2.न्यूटन का गति का दूसरा नियम किससे संबंधित है:-
A.संवेग
B.त्वरण
C.चाल
D.संवेग परिवर्तन की दर

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { D. संवेग परिवर्तन की दर }

3.न्यूटन के किस नियम से हमें बल की परिभाषा प्राप्त होती है:-
A.गति का पहला नियम।
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमे से कोई नहीं

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { B. गति का दूसरा नियम }

4. F=ma न्यूटन के किस नियम को दर्शाता है:-
A.गति का पहला नियम
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { B.गति का दूसरा नियम }

5.क्रिया-प्रतिक्रिया न्यूटन के गति के किस नियम से संबंधित है:-
A.पहला नियम
B.दूसरा नियम
C.तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं

उत्तर ⇒ ???????

Q .-त्वरण किसे कहते हैं?

  • किसी गतिशील वस्तु के समय के सापेक्ष वेग परिवर्तन को त्वरण (acceleration in Hindi) कहते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *