एकसमान तथा असमान गति (Uniform and Non-uniform Motion) | ExamSector
एकसमान तथा असमान गति (Uniform and Non-uniform Motion)

एकसमान तथा असमान गति (Uniform and Non-uniform Motion)

Uniform and Non-uniform Motion in Hindi

  • यदि कोई गतिमान वस्तु एकसमान वेग के साथ समान समयान्तरालों में समान दूरी तय करती है, तो वस्तु की गति एकसमान गति कहलाती है । उदाहरण – यदि एक कार सीधी सड़क पर चलते हुए समान समयान्तरालों में समान विस्थापन तय करती है, तब कार की गति एकसमान कहलाती है।
  • यदि कोई गतिमान वस्तु समान समयान्तरालों में असमान दूरी तय करती है, तब वस्तु की गति असमान कहलाती है। उदाहरण – एक कार का भीड़ वाली गलियों से गुजरना तथा मनुष्य का पार्क में टहलना, असमान गति के उदाहरण हैं।
  1. एकसमान वृत्तीय गति में गति की दिशा प्रत्येक बिन्दु पर बदलती रहती है तथा इसकी दिशा उस बिन्दु पर खींची गई स्पर्शज्या (tangent) के अनुदिश होती है।
  2. एक सरल रेखा के अनुदिश दी गई दिशा में एकसमान गति के लिए विस्थापन का परिमाण वस्तु द्वारा तय की गई वास्तविक दूरी के बराबर होता है।
  3. किसी वस्तु को एकसमान गति में होने के लिए बल और इस प्रकार त्वरण की आवश्यकता नहीं होती है।
  4. एकसमान गति में वेग, समयान्तराल पर निर्भर नहीं करता है।

गति का ग्राफीय प्रदर्शन ( Graphical Representation of Motion)

  • किसी वस्तु की गति को दर्शाने के लिए एक ग्राफ की आवश्यकता होती है जैसे वेग-समय ग्राफ, विस्थापन – समय ग्राफ, विस्थापन – वेग ग्राफ तथा त्वरण – समय ग्राफ आदि ।

विस्थापन – समय ग्राफ (Displacement-Time Graph)

  • विस्थापन – समय ग्राफ द्वारा गति का विश्लेषण निम्न है
  • विस्थापन – समय की प्रवणता औसत वेग दर्शाती है।

एकसमान तथा असमान गति (Uniform and Non-uniform Motion)

वेग – समय ग्राफ (Velocity-Time Graph)

  • वेग-समय ग्राफ द्वारा गति का विश्लेषण निम्न है

एकसमान तथा असमान गति (Uniform and Non-uniform Motion)

  • वेग-समय ग्राफ की प्रवणता औसत त्वरण दर्शाती है।
  • वेग-समय ग्राफ का क्षेत्रफल वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को दर्शाता है।

Read Also :- 

एकसमान तथा असमान गति (Uniform and Non-uniform Motion) FAQ  :- 

1.न्यूटन का गति का पहला नियम किससे संबंधित है:-
A. संवेग
B. जड़त्व
C.त्वरण
D. भार

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { B. जड़त्व }

2.न्यूटन का गति का दूसरा नियम किससे संबंधित है:-
A.संवेग
B.त्वरण
C.चाल
D.संवेग परिवर्तन की दर

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { D. संवेग परिवर्तन की दर }

3.न्यूटन के किस नियम से हमें बल की परिभाषा प्राप्त होती है:-
A.गति का पहला नियम।
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमे से कोई नहीं

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { B. गति का दूसरा नियम }

4. F=ma न्यूटन के किस नियम को दर्शाता है:-
A.गति का पहला नियम
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { B.गति का दूसरा नियम }

5.क्रिया-प्रतिक्रिया न्यूटन के गति के किस नियम से संबंधित है:-
A.पहला नियम
B.दूसरा नियम
C.तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं

उत्तर ⇒ ???????

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *