मुक्त पतन सूत्र – परिभाषा, मुक्त पतन समीकरण, उदाहरण
मुक्त पतन सूत्र – परिभाषा, मुक्त पतन समीकरण, उदाहरण
Free Fall Motion in Hindi
मुक्त रूप से गिरते पिण्ड की गति (Free Fall Motion of an Object)
- जैसे-जैसे वस्तु पृथ्वी की सतह के निकट आती जाती है, उसका वेग बढ़ता जाता है। अतः उसके वेग में त्वरण उत्पन्न जब कोई वस्तु ऊपर से मुक्त रूप से छोड़ी जाती है, तो वह गुरुत्व बल के कारण पृथ्वी की ओर गिरने लगती है और हो जाता है। इसी त्वरण को गुरुत्वीय त्वरण (acceleration due to gravity) कहते हैं, इसे से प्रदर्शित करते हैं। पृथ्वी की सतह के समीप गुरुत्वीय त्वरण का मान 9.8 मी/से2 होता है। इसका मात्रक मी/से2 अथवा न्यूटन / किग्रा होता है।
- स्वतन्त्र रूप से गिरती हुई वस्तु के भार पर g का मान एकसमान होता है। ऊँचाई से गिराने पर एक पंख, एक सिक्के की तुलना में देर से पृथ्वी की सतह पर पहुँचता है, इसका कारण यह है कि वायु गिरते हुए भार में अवरोध उत्पन्न करती है। यदि निर्वात् में दो वस्तुओं को एक साथ छोड़ा जाए, तो दोनों वस्तुएँ पृथ्वी की सतह पर एक साथ पहुँचेंगी। एकसमान त्वरण से पृथ्वी की सतह पर गिरते हुए पिण्डों की तीन समीकरण निम्न प्रकार हैं
- v=u+ gt
- h = ut + 1/2 gt2
- v2 = u2 + 2gs
जहाँ, – h = मुक्त रूप से गिरते पिण्ड की ऊँचाई, t = गिरते हुए पिण्ड का समय
u = पिण्ड का प्रारम्भिक वेग v = पिण्ड का अन्तिम वेग
मुक्त पतन की स्थितियाँ (Cases of Free Fall)
- यदि एक पिण्ड को ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर गिराया जाए, तब गुरुत्वीय त्वरण धनात्मक होगा, क्योंकि गिरने पर पिण्ड का वेग बढ़ जाता है।
- यदि एक पिण्ड को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाए, तब गुरुत्वीय त्वरण ऋणात्मक (negative) होगा, क्योंकि ऊर्ध्वाधरतः ऊपर की ओर फेंकने पर पिण्ड का वेग घट जाता है।
- यदि एक पिण्ड किसी ऊँचाई से मुक्त रूप से गिरता है, तब पिण्ड का प्रारम्भिक वेग शून्य होता है।
- यदि एक पिण्ड को ऊर्ध्वाधरतः ऊपर की दिशा में फेंका जाए, तब पिण्ड का अन्तिम वेग शून्य होगा ।
- किसी ऊँचाई से गिरते हुए पिण्ड को धरातल पर पहुँचने में लगा समय तथा नीचे से ऊपर जाने में लगा समय बराबर होता है।
Read Also :-
- [भौतिक विज्ञान] Physics Notes :- यहाँ क्लिक करें !
- { *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें !
मुक्त पतन सूत्र – परिभाषा, मुक्त पतन समीकरण, उदाहरण FAQ :-
1.न्यूटन का गति का पहला नियम किससे संबंधित है:-
A. संवेग
B. जड़त्व
C.त्वरण
D. भार
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B. जड़त्व }
2.न्यूटन का गति का दूसरा नियम किससे संबंधित है:-
A.संवेग
B.त्वरण
C.चाल
D.संवेग परिवर्तन की दर
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { D. संवेग परिवर्तन की दर }
3.न्यूटन के किस नियम से हमें बल की परिभाषा प्राप्त होती है:-
A.गति का पहला नियम।
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमे से कोई नहीं
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B. गति का दूसरा नियम }
4. F=ma न्यूटन के किस नियम को दर्शाता है:-
A.गति का पहला नियम
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B.गति का दूसरा नियम }
5.क्रिया-प्रतिक्रिया न्यूटन के गति के किस नियम से संबंधित है:-
A.पहला नियम
B.दूसरा नियम
C.तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं
उत्तर ⇒ ???????
Read Also This