समतल में गति (Motion in a Plane)
समतल में गति (Motion in a Plane)
Motion in a Plane in Hindi
- जब कोई पिण्ड ऐसे त्वरण के अन्तर्गत गति करता है, जिसमें त्वरण की दिशा पिण्ड के प्रारम्भिक वेग की दिशा से भिन्न हो, तो पिण्ड के वेग का परिमाण तथा दिशा दोनों समय के साथ-साथ बदलते रहते हैं, जिसके कारण पिण्ड एक समतल में वक्र पथ (curved path) पर गति करता है, पिण्ड की इस गति को समतल गति कहते हैं। प्रक्षेप्य गति तथा वृत्तीय गति समतल में गति के उदाहरण हैं।
Types of Motion in a plane
अदिश राशि :-
- वे राशि जिन्हें पूर्णत: व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है , अदिश राशि कहलाती है | अदिश राशि साधारण बीज गणितीय नियमों का पालन करती है |
उदाहरण – द्रव्यमान , घनत्व , आयतन , लंबाई , चाल , दूरी आदि |
सदिश राशि :-
- वे राशियाँ जिन्हें व्यक्त करने के लिए परिमाण के साथ-साथ दिशा की भी आवश्यकता होती है सदिश राशि कहलाती है सदिश राशि साधारण बीजगणितीय नियमों का पालन नहीं करती है
- जैसे : वेग , त्वरण ,बल आदि |
Notes :-
1. यह आवश्यक नहीं है कि किसी राशि में परिमाण के साथ-साथ दिशा हो और वह सदिश राशि ही हो जैसे विधुत धारा परिमाण के साथ-साथ दिशा भी होती है , परंतु वह फिर भी अदिश राशि है क्योंकि विद्युत धारा का साधारण बीजगणितीय नियमों की सहायता से जोड़ा या घटाया जा सकता है
2. कुछ राशियां ऐसी होती है जिनकी अपनी तो कोई दिशा नहीं होती है परंतु अलग-अलग दिशाओं में उनका परिमाण अलग-अलग होता है , ऐसी राशि प्रदिश राशि कहलाती है
Read Also :-
- [भौतिक विज्ञान] Physics Notes :- यहाँ क्लिक करें !
- { *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें !
Motion in a Plane in Hindi FAQ :-
1.न्यूटन का गति का पहला नियम किससे संबंधित है:-
A. संवेग
B. जड़त्व
C.त्वरण
D. भार
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B. जड़त्व }
2.न्यूटन का गति का दूसरा नियम किससे संबंधित है:-
A.संवेग
B.त्वरण
C.चाल
D.संवेग परिवर्तन की दर
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { D. संवेग परिवर्तन की दर }
3.न्यूटन के किस नियम से हमें बल की परिभाषा प्राप्त होती है:-
A.गति का पहला नियम।
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमे से कोई नहीं
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B. गति का दूसरा नियम }
4. F=ma न्यूटन के किस नियम को दर्शाता है:-
A.गति का पहला नियम
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B.गति का दूसरा नियम }
5.क्रिया-प्रतिक्रिया न्यूटन के गति के किस नियम से संबंधित है:-
A.पहला नियम
B.दूसरा नियम
C.तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं
उत्तर ⇒ ???????
Read Also This