गतिज ऊर्जा क्या है? परिभाषा, उदाहरण
गतिज ऊर्जा क्या है? परिभाषा, उदाहरण
Kinetic Energy Kya Hai
गतिज ऊर्जा (Kinetic Energy)
- किसी वस्तु में उसकी गति के कारण उत्पन्न ऊर्जा को गतिज ऊर्जा कहते हैं। यदि किसी पिण्ड का द्रव्यमान m तथा वेग v है, तो गतिज ऊर्जा
KE = ½ mv2 = P2 / 2m
यहाँ, v = वस्तु का वेग, m = वस्तु का द्रव्यमान तथा p = रेखीय संवेग|
- किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा बढ़ाने पर उसका वेग बढ़ जाता है।
उदाहरण –
- जब एक तेज गति से चलती क्रिकेट गेंद विकेट से टकराती है, तो (गतिज ऊर्जा के कारण) विकेट दूर जाकर गिरता है। आँधी में टीन उड़ाने की क्षमता, बहते हुए जल में टरबाइन के ब्लेडों को घुमाने की क्षमता, गतिज ऊर्जा के कारण ही सम्भव है।
- जब एक हथौड़ा कील पर मारा जाता है, तो कील गतिज ऊर्जा के कारण लकड़ी के अन्दर धंस जाती है।
गतिज ऊर्जा के सूत्र से प्राप्त कुछ महत्त्वपूर्ण परिणाम निम्न प्रकार हैं
- (i) यदि वस्तु का द्रव्यमान दोगुना (double) कर दिया जाए, तो उसकी गतिज ऊर्जा भी दोगुनी हो जाती है।
- (ii) यदि वस्तु का द्रव्यमान आधा ( halved ) कर दिया जाए, तो उसकी गतिज ऊर्जा भी आधी हो जाती है।
- (iii) यदि वस्तु का वेग दोगुना (double) कर दिया जाए, तो उसकी गतिज ऊर्जा चार गुनी हो जाती है।
- (iv) यदि वस्तु का वेग आधा कर दिया जाए, तो उसकी गतिज ऊर्जा एक-चौथाई हो जाती है।
- (v) भारी वस्तुओं को अधिक वेग से चलाने के लिए अधिक गतिज ऊर्जा की तथा हल्की वस्तुओं को कम वेग से चलाने के लिए कम गतिज ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
- (vi) किसी गतिमान कार द्वारा दूरी तय करने में किए गए कार्य के लिए गतिज ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
Read Also :-
- [भौतिक विज्ञान] Physics Notes :- यहाँ क्लिक करें !
- { *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें !
ऊर्जा (Energy) FAQ :-
1 kwH कितने जूल के बराबर होते हैं:-
A. 1000 जूल
B. 3.6 ×10⁵ जूल
C. 3.6×10⁶ जूल
D. 3.6× 10³ जूल
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { C. 3.6 ×10⁶ जूल }
2)1HP(horse power) का मान किसके बराबर होते हैं:-
A. 500वाट
B. 240 वाट
C. 340 वाट
D. 746 वाट
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 4. 746 वाट }
3) किसी h मीटर उँचाई पर स्थित वस्तु मे संचित होती है:-
1.स्थितिज उर्जा
2.गतिज उर्जा
3.गुरुत्व उर्जा
4.चुम्बकीय उर्जा
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 1. स्थितिज उर्जा }
4) शक्ति का SI मात्रक है:-
1.वाट
2.जूल
3.टेसला
4.ओम
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 1. वाट }
5) कार्य का SI मात्रक है:-
1. वाट
2.जूल
3.टेसला
4. ओम
उत्तर ⇒ ???????
ऊर्जा के 3 प्रकार कौन से हैं?
- ऊर्जा के विभिन्न रूप | यांत्रिक ऊर्जा |गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज ऊर्जा |
काइनेटिक एनर्जी शॉर्ट क्या है?
- गतिज ऊर्जा गति की ऊर्जा है, जिसे किसी वस्तु या उपपरमाण्विक कण की गति के रूप में देखा जा सकता है।
ऊर्जा का सूत्र क्या होता है?
- ऊर्जा का विमीय सूत्र [ML²T⁻²] होता है ।
Read Also This