पलायन वेग | परिभाषा, सूत्र, पृथ्वी, चंद्रमा, और तथ्य
पलायन वेग | परिभाषा, सूत्र, पृथ्वी, चंद्रमा, और तथ्य
Escape Velocity in Hindi
पलायन वेग (Escape Velocity)
- वह न्यूनतम वेग, जिससे फेंका गया कोई पिण्ड पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर चला जाए और पुन: लौटकर पृथ्वी पर न आए पलायन वेग कहलाता है। इसे ve से प्रदर्शित करते हैं।
- पलायन वेग का मान भिन्न-भिन्न ग्रहों के लिए भिन्न-भिन्न होता है। पृथ्वी तल से पलायन वेग, ve = √2gR होता है। जहाँ, g गुरुत्वीय त्वरण है, इसका मान 9.8 मी/से2 होता है। पृथ्वी की त्रिज्या R = 6.4 x 106 मी, इस सूत्र के आधार पर पृथ्वी तल से पलायन वेग का मान 11.2 किमी / से, जबकि चन्द्रमा पर पलायन वेग 2.38 किमी / से होता है।
- पलायन वेग, कक्षीय वेग का √2 गुना होता है।
- यदि किसी उपग्रह की चाल को √2 गुना बढ़ा दिया जाए, तो वह उपग्रह अपनी कक्षा को छोड़कर चला जाएगा।
- यदि v उपग्रह को दिया गया वेग तथा ve उसका पलायन वेग हो तब
- यदि v = Ve तो उपग्रह एक परवलयाकार पथ पर गति करेगा तथा पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से पलायन कर जाएगा।
- यदि v > Ve , तो उपग्रह एक अतिपरवलयाकार पथ पर गति करेगा और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से पलायन कर जाएगा।
important Points of पलायन वेग (Escape Velocity)
- पृथ्वी पर वायुमण्डल है परन्तु चन्द्रमा पर नहीं, इसका कारण यह है कि पृथ्वी पर पलायन वेग लगभग 11.2 किमी / से है, जबकि चन्द्रमा पर यह 2.4 किमी / से है। इस प्रकार चन्द्रमा पर पलायन वेग की तुलना में पृथ्वी की सतह से पलायन वेग लगभग 6 गुना है। चन्द्रमा के ताप पर गैसों के अणुओं की औसत चाल, पलायन वेग से अधिक है, अत: गैसें वहाँ से पलायन कर गई हैं इसलिए चन्द्रमा पर वायुमण्डल नहीं पाया जाता।
Gravitational force Questions – Answers in Hindi
1. दो वस्तुओं के बीच आकर्षण बल को ………..कहा जाता है। [RRB 2018]
(a) अपकेन्द्रीय बल
(b) गुरुत्वाकर्षण बल
(C) अभिकेन्द्रीय बल
(d) विद्युत चुम्बकीय बल
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { b }
2. सूर्य के चारों ओर घूमने वाले पृथ्वी के लिए कौन-सा बल जिम्मेदार है ! [SSC 2017]
(a) चुम्बकीय बल
(b) विद्युत चुम्बकीय बल
(c) अनुदैर्ध्य बल
(d) गुरुत्वाकर्षण बल
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { d }
3. ब्रह्माण्ड में किन्हीं दो निकायों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल …… पर निर्भर नहीं करता है । [ RRB 2018]
(a) गुरुत्वीय स्थिरांक
(b) उनके द्रव्यमानों के गुणनफल
(c) उनके द्रव्यमानों के योग
(d) उनके बीच की दूरी
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { c }
4. गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण के बराबर होता है। [SSC 2018]
(a) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के गुणनफल
(b) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के अनुपात
(c) गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण तथा द्रव्यमान के अनुपात
(d) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के गुणनफल के व्युत्क्रमानुपाती
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { a }
5. गुरुत्वीय बल के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है? [NDA 2018]
(a) यह ब्रह्माण्ड के सभी पिण्डों पर लगता है।
(b) यह खगोलीय पिण्डों के बीच कए प्रभावी बल है।
(c) परमाणुओं के लिए यह बल नगण्य है।
(d) यह हमारे ब्रह्माण्ड में पिण्डों के सभी युग्मों के लिए एकसमान होता है।
उत्तर ⇒ ???????
Read Also :-
- [हिन्दी] गुरुत्वाकर्षण बल प्रश्न उत्तर :– Click Here
- [भौतिक विज्ञान] Physics Notes :- यहाँ क्लिक करें !
- { *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें !
पलायन वेग (Escape Velocity) FAQ –
Q. पृथ्वी का पलायन वेग कितना होता है?
- पृथ्वी का पलायन वेग 11.2 किमी/सेकंड है।
Q. पलायन वेग का न्यूनतम मान कितना होता है?
- पृथ्वी पर पलायन वेग का मान 11.2 km/s है।
Read Also This