विकृति क्या है ? परिभाषा, उदाहरण, प्रकार
विकृति क्या है ? परिभाषा, उदाहरण, प्रकार
What Is Strain In Hindi
विकृति (Strain)
- विकृति (Strain) – जब किसी वस्तु पर विरूपक बल आरोपित होता है, तो उसके आकार अथवा रूप अथवा दोनों में परिवर्तन हो जाता है, तब यह कहा जाता है कि वस्तु विकृत हो गई।
- अतः वस्तु की विमा (आकार अथवा रूप) में होने वाले भिन्नात्मक परिवर्तन को विकृति कहते हैं।
- विकृति = विमा में परिवर्तन / प्रारम्भिक विमा
- विकृति दो समान राशियों का अनुपात होता है, अतः इसका कोई मात्रक नहीं होता है। यह एक विमाहीन राशि है।
विकृति के प्रकार :-
- विकृति तीन प्रकार की होती है
(a) अनुदैर्ध्य विकृति (Longitudinal Strain)
- विरूपक बल लगाने पर वस्तु की लम्बाई में होने वाले परिवर्तन (ΔL) तथा वस्तु की प्रारम्भिक लम्बाई (L) का अनुपात, अनुदैर्ध्य विकृति कहलाता है।
- अनुदैर्ध्य विवृति = वस्तु की लम्बाई में परिवर्तन / वस्तु की प्रारम्भिक लम्बाई = ΔL / L
(b) आयतनात्मक विकृति (Volumetric Strain)
- विरूपक बल लगाने पर वस्तु के आयतन में परिवर्तन AV तथा वस्तु के प्रारम्भिक आयतन V का अनुपात आयतन विकृति कहलाता है।
- आयतन विकृति = वस्तु के आयतन में परिवर्तन / वस्तु का प्रारम्भिक आयतन = ΔV / V
(c) अपरूपण विकृति (Shearing Strain)
- यदि विरूपक बल किसी वस्तु के आयतन को परिवर्तित किए विना केवल उसके आकार में परिवर्तन करता है, तो वस्तु में उत्पन्न विकृति, अपरूपण विकृति कहलाती है।
अपरूपण विकृति 0 = वस्तु की ऊपर सतह की लम्बाई में परिवर्तन / वस्तु की मोटाई
अतः स्पर्शरेखीय वल की दिशा में किसी परत के विस्थापन तथा उस परत की स्थिर पृष्ठ से दूरी के अनुपात को अपरूपण विकृति कहते हैं।
important Points of विकृति (Strain) –
- रबर की अपेक्षा सीसा अधिक प्रत्यास्थ है, क्योंकि इसके एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल के कारण सीसे में उत्पन्न विकृति रबर में उत्पन्न विकृति के सापेक्ष बहुत कम होती है।
- जल की प्रत्यास्थता वायु से अधिक होती है क्योंकि प्रत्यास्थता का आयतन, सम्पीड्यता (compressibility) का व्युत्क्रम (reciprocal) होता है।
- यदि विभिन्न पदार्थों की ठोस गोलियाँ बनाकर समान ऊँचाई से किसी कठोर फर्श पर गिराएँ, तो फर्श से टकराने पर जिस पदार्थ की गोली अधिक ऊँची उठेगी वह उतनी ही प्रत्यास्थ होगी।
- रबर की गोली, गीली मिट्टी की गोली तथा हाथी-दाँत की गोली आदि में हाथी – दाँत की गोली अधिक प्रत्यास्थ होती है।
- शुद्ध लोहा लचीला होता है, प्रत्यास्थ नहीं। इस्पात लचीला तथा प्रत्यास्थ दोनों होता है, रबर की अपेक्षा इस्पात अधिक प्रत्यास्थ होता है।
Read Also :-
- [भौतिक विज्ञान] Physics Notes :- यहाँ क्लिक करें !
- { *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें !
विकृति क्या है ? परिभाषा, उदाहरण, प्रकार FAQs :-
Q. विकृति कितने प्रकार के होते हैं?
विकृति मुख्यतः तीन प्रकार की होती है:
- अनुदैर्ध्य विकृति
- अपरूपण विकृति
- आयतनी विकृति
Q. विकृति की इकाई क्या है?
- इसलिए विकृति की इकाई mm/mm है।
Q. स्ट्रेन का मात्रक क्या है?
- पृष्ठ तनाव भी अंतर-अणुक आकर्षण बल पर निर्भर करता है । इसका S. I. मात्रक न्यूटन प्रति मीटर है ।
1. निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे अधिक प्रत्यास्थ है? [SSC 2013]
(a) रबड़
(c) स्टील
(b) गीली मिट्टी
(d) प्लास्टिक
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { c }
2. रबर की अपेक्षा स्टील अधिक प्रत्यास्थ है, क्योंकि [SSC CGL 2013]
(a) इसका विरूपक बल बहुत आसान होता है
(b) यह रबर से कठोर होती है
(c) अधिक विरूपक बल की आवश्यकता होती है
(d) विरूपक बल कभी नहीं लगता है
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { c }
3. हुक का नियम निम्नलिखित में से किसके लिए मान्य है? [CDS 2019]
(a) प्रतिबल – तनाव वक्र का केवल समानुपातिक क्षेत्र
(b) सम्पूर्ण प्रतिबल – तनाव वक्र
(c) प्रतिबल-तनाव वक्र का सम्पूर्ण प्रत्यास्थ क्षेत्र
(d) प्रतिबल – तनाव वक्र के प्रत्यास्थ क्षेत्र के साथ-साथ उसके सुघट्य (प्लास्टिक) क्षेत्र
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { a }
4. एक ही पदार्थ से बने चार तार, जिनकी विमाएँ नीचे दी गई हैं, अलग-अलग बार एक ही भार से खींचे जाते हैं। उनमें से किस एक में अधिकतम दैर्ध्यवृद्धि होगी? [IAS (Pre) 2007]
(a) 1 मी लम्बाई और 2 मिमी व्यास वाला तार
(b) 2 मी लम्बाई और 2 मिमी व्यास वाला तार
(c) 3 मी लम्बाई और 1.5 मिमी वाला तार
(d) 1 मी लम्बाई और 1 मिमी व्यास वाला तार
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { c }
5. दृढ़तांक निम्नलिखित में से किसका अनुपात है? [SSC 2010]
(a) अनुदैर्ध्य प्रतिबल के साथ अनुदैर्ध्य विकृति
(b) आयतन प्रतिबल के साथ आयतन विकृति
(c) अपरूपण प्रतिबल के साथ अपरूपण विकृति
(d) तनन प्रतिबल के साथ तनन विकृति
उत्तर ⇒ ???????
Read Also This