CTET Answer Key 8 December 2019 Paper 1-2 Answer Key | ExamSector
CTET Answer Key 8 December 2019 Paper 1-2 Answer Key

CTET Answer Key 8 December 2019 Paper 1

CTET Answer Key 8th December 2019, The Official CTET Answer Key 2019 for Paper 1 and Paper 2 of the Central Teacher Eligibility Test Examination held on 8th December 2019 expected to release 4-5 days after the exam.

CTET 2019 Exam Question Paper I And II Answer Key – 8th December 2019 CTET Question Paper Answer Key All Sets  . उम्मीदवारो ने  08th  December 2019 को CTET Exam दिया है .CTET Exam Paper 8th December 2019 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है।

Read Also :-

CTET Exam Paper 8th December 2019 Answer Key ( Hindi )

CTET Exam Paper 8th December 2019 Answer Key  ( Environmental Studies )

Exam Paper :- Central Teacher Eligbility Test ( CTET )
Part =  4 ( Hindi )
Exam Date =   8th December 2019
Exam Time = 9:30 Am to 12:00 Pm
Total Question =   30

PART = 1 

CHILD DEVELOPMENT AND PEDALOGY / बाल विकास एंव शिक्षाशास्त्र 

1. निम्नलिखित में से कौन सी प्रथाएँ सार्थक अधिगम को बढ़ावा देती हैं ?
(i) शारीरिक दंड
(ii) सहयोगात्मक अधिगम पर्यावरण
(ii) सतत् एवं समग्र मूल्यांकन
(iv) निरंतर तुलनात्मक मूल्यांकन
(1) (ii), (iii), (iv)
(2) (i), (ii).
(3) (ii), (iii)
(4) (i), (ii), (iii)

Click to show/hide

Answer =  3   

2. शिक्षक बच्चों की जटिल अवधारणाओं की समझ को किस प्रकार सहज कर सकते हैं ?
(1) अन्वेषण एवं परिचर्चा के लिए अवसर उपलब्ध करके।
(2) एक व्याख्यान देकर के।
(3) प्रतियोगितात्मक अवसरों की व्यवस्था करके।
(4) बार-बार यांत्रिक अभ्यास के द्वारा।

Click to show/hide

Answer =  1   

3. एक प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका बच्चों को एक प्रभावशाली समस्या-समाधानकर्ता बनने के लिए किस प्रकार से प्रोत्साहित कर सकती है ?
(1) बच्चों को सहजानुभूत अनुमान लगाने के ” लिए प्रोत्साहित करके तथा उसी पर आधारित विचार मंथन करके।
(2) प्रत्येक छोटे कार्य के लिए भौतिक पुरस्कार देकर। –
(3) केवल प्रक्रियात्मक ज्ञान पर बल/महत्त्व देकर।
(4) ‘गलत उत्तरों’ को अस्वीकार करके एवं दंडित करके।

Click to show/hide

Answer =    1 

4. निम्नलिखित में से कौन सा द्वितीयक सामाजीकरण एजेन्सी का उदाहरण है ?
(1) मीडिया एवं पास-पड़ोस
(2) परिवार एवं पास-पड़ोस
(3) परिवार एवं मीडिया
(4) विद्यालय एवं मीडिया

Click to show/hide

Answer =    4 

5. निम्नलिखित अवधि में से किसमें शारीरिक वृद्धि एवं विकास तीव्र गति से घटित होता है ?
(1) किशोरावस्था एवं वयस्कता
(2) शैशवावस्था एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था
(3) प्रारंभिक बाल्यावस्था एवं मध्य बाल्यावस्था
(4) मध्य बाल्यावस्था एवं किशोरावस्था

Click to show/hide

Answer =   2  

6. निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है ?
(1) विकास सार्वभौमिक है तथा सांस्कृतिक संदर्भ इसे प्रभावित नहीं करते।
(2) विकास जीवनपर्यन्त होता है।
(3) विकास परिवर्त्य होता है ।
(4) विकास आनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों के द्वारा प्रभावित होता है ।

Click to show/hide

Answer =   1  

7. वैयक्तिक विभिन्नताओं का प्राथमिक कारण क्या है ?
(1) आनुवंशिकता एवं पर्यावरण के बीच जटिल पारस्परिक क्रिया।
(2) लोगों के द्वारा माता-पिता से प्राप्त आनुवंशिक संकेत पद्धति (कोड)
(3) जन्मजात विशेषताएँ
(4) पर्यावरणीय प्रभाव

Click to show/hide

Answer =   1  

8. बच्चों में जेंडर रूढ़िवादिता एवं जेंडर-भूमिका अनुरूपता को कम करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी पद्धति प्रभावशाली है ?
(1) जेंडर-पृथक बैठने की व्यवस्था करना ।
(2) जेंडर-पक्षपात के बारे में परिचर्चा |
(3) जेंडर-विशिष्ट भूमिकाओं को महत्त्व देना ।
(4) जेंडर-पृथक खेल समूह बनाना ।

Click to show/hide

Answer =   2  

9. निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने बच्चों को ज्ञान के सक्रिय जिज्ञासु के रूप में देखते हुए उनके चिंतन पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषय वस्तुओं के प्रभाव को महत्त्व दिया ?
(1) लॉरेंस कोलबर्ग . .
(2) जॉन बी. वाट्सन
(3) लेव वायगोट्स्की
(4) जीन पियाजे

Click to show/hide

Answer =   3  

10. भाषा के अर्जन एवं विकास के लिए सर्वाधिक संवेदनशील अवधि कौन सी है ?
(1) किशोरावस्था
(2) जन्म पूर्व अवधि ।
(3) प्रारंभिक बाल्यावस्था
(4) मध्य बाल्यावस्था

Click to show/hide

Answer =    3 

11. निम्नलिखित में से कौन सी लॉरेंस कोलबर्ग के द्वारा प्रस्तावित नैतिक विकास की एक अवस्था है?
(1) उद्योग बनाम अधीनता अवस्था
(2) प्रसुप्ति अवस्था
(3) सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
(4) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

Click to show/hide

Answer =  3   

12. कक्षा में परिचर्चा के दौरान एक शिक्षक प्रायः लड़कियों की तुलना में लड़कों पर अधिक ध्यान देता है । यह किसका उदाहरण है ?
(1) जेंडर समरूपता |
(2) जेंडर पक्षपात
(3) जेंडर पहचान
(4) जेंडर संबद्धता

Click to show/hide

Answer =   2  

13. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी पियाजे की संरचना है?
(1) प्रबलन
(2) स्कीमा
(3) अवलोकन अधिगम
(4) अनुबंधन

Click to show/hide

Answer =   2  

14. जिग-सॉ पहेली को करते समय 5 वर्ष की नज्मा स्वयं से कहती है, “नीला टुकड़ा कहाँ है ? नहीं, यह वाला नहीं, गाढ़े रंग वाला जिससे यह जूता पूरा बन जाएगा। इस प्रकार की वार्ता को वायगोट्स्की किस तरह संबोधित करते हैं ?
(1) आत्मकेन्द्रित वार्ता
(2) व्यक्तिगत वार्ता
(3) जोर से बोलना
(4) पाड़ (ढाँचा)

Click to show/hide

Answer =   2  

15. बच्चों को संकेत देना तथा आवश्यकता पड़ने पर सहयोग प्रदान करना, निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है ?
(1) पाड़ (ढाँचा)
(2) प्रबलन
(3) अनुबंधन
(4) मॉडलिंग

Click to show/hide

Answer =    1 

Read Also —

Tips For CTET Exam Question Paper

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pages: 1 2

Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *