Khilajee-Vansh History In Hindi
दिल्ली सल्तनत 1206 से 1526 ई.
- दिल्ली सल्तनत के अन्तर्गत 1206 से 1526 तक इतिहास का अध्ययन किया जाता है। इन 320 वर्षों के इतिहास में पांच वंशो ने शासन किया।
सल्तनत के राजवंश |
1. गुलाम वंश – (1206-1290) |
2. खिलजी वंश – (1290-1320) |
3. तुगलक वंश – (1320-1414) |
4. सैय्यद वंश – (1414-1451) |
5. लोदी वंश – (1451-1526) |
खिलजी वंश (1290-1320 ई.)
- दिल्ली सल्तनत में खिलजियों का शासन काल सबसे कम समय तक था।
- खिलजी तुर्कों की 64 नस्लों में से एक थे लेकिन यह निम्न वर्ग के तुर्क थे।
खिलजी वंश के शासक-
- जलालुद्दीन खिलजी ( 1290-1298 ई.)
- अलाउद्दीन खिलजी ( 1296-1316 ई. )
- कुतुबुद्दीन मुबारक शाह खिलजी (1316-1320 ई. )
1. जलालुद्दीन खिलजी 1290-96 ई.
- यह खिलजी वंश का संस्थापक एवं प्रथम सुल्तान था।
- इसने अपना राज्याभिषेक कैलूगढ़ी (किलोखरी) में कराया और एक वर्ष तक दिल्ली नहीं आया।
जलालुद्दीन खिलजी के समय की प्रमुख घटनायें —
- मलिक छज्जू का विद्रोह-1290 ई. में कड़ा का सूबेदार (मलिक छज्जू ) ने विद्रोह कर दिया सुल्तान ने इसके विद्रोह का दमन कर दिया।
- रणथम्भौर अभियान-1291 में सुल्तान रणथम्भौर अभियान किया लेकिन किले की सुदृढ़ता को देखकर अपना अभियान वापस ले लिया यहां का शासक हम्मीर देव था।
- मंगोलों का आक्रमण-1292 में अब्दुल्ला खाँ के नेतृत्व में मंगोलों का आक्रमण हुआ जिसमें मंगोल पराजित हुए।
- सिद्धीमौला को मृत्युदंड-सिद्धिमौला एक सूफी संत थे, सुल्तान की हत्या के षड्यन्त्र रचने की संभावना के कारण मृत्यु दंड दिया गया।
- देवगिरि अभियान-1296 अलाउद्दीन खिलजी के नेतृत्व में देवगिरि अभियान हुआ। इसने देवगिरि के शासक रामचन्द्रदेव को पराजित कर अपार धन प्राप्त किया।
- सुल्तान की हत्या-1296 में कड़ा में अलाउद्दीन खिलजी ने सुल्तान की हत्या करा दिया।
इने भी पढ़े —
Read Also This