Top 100+ हिमाचल प्रदेश जीके प्रश्न और उत्तर | ExamSector
Top 100+ हिमाचल प्रदेश जीके प्रश्न और उत्तर

Top 100+ हिमाचल प्रदेश जीके प्रश्न और उत्तर

Part – 1

हिमाचल प्रदेश घाटियों और उनमें बहने वाली विभिन्न प्रसिद्ध नदियों से घिरा हुआ है। राज्य की कुल जनसंख्या में से 90% ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। जब हम हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था के बारे में बात करते हैं तो बागवानी, कृषि, पर्यटन और जलविद्युत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

100+ हिमाचल प्रदेश जीके प्रश्नों और उत्तरों का सेट यहां देखें। जीके प्रश्न का यह सेट आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद करेगा।

Himachal Pradesh GK Questions In Hindi

Himachal Pradesh GK Questions In Hindi के इस भाग में आपका स्वागत है . HP GK In Hindi के ये सभी प्रश्न हमने आप सभी के लिए तैयार किये हैं, ताकि आपके Himachal Pradesh Competitive Exam की तैयारी में कोई परेशानी ना हो . आप इस Himachal Pradesh GK की इस सीरीज को अच्छे से देखे .

Top 100+ हिमाचल प्रदेश जीके प्रश्न और उत्तर

Top 100+ हिमाचल प्रदेश जीके प्रश्न और उत्तर

Top 100+ हिमाचल प्रदेश जीके प्रश्न और उत्तर

Q. “देलथ” रियासत की स्थापना किसने की थी?
उत्तर ⇒ पृथ्वी सिंह
Q. “धामी” 1815 से पूर्व किस रियासत की जागीर थी?
उत्तर ⇒ बुशहर
Q. जुब्बल पूर्व में किस राज्य का हिस्सा था?
उत्तर ⇒ सिरमौर
Q. रतेश, ठियोग, कोटी, घुण्ड, मधान पूर्व में किस रियासत की जागीरें थीं?
उत्तर ⇒ क्योंथल
Q. बिलासपुर के राजा सम्पूर्ण चंद की हत्या किसने की थी?
उत्तर ⇒ रत्नचंद
Q. बिलासपुर के किस राजा ने सरहिंद के वायसराय के प्रभाव में आकर इस्लाम धर्म अपनाया था?
उत्तर ⇒ ज्ञानचंद
Q. काँगड़ा के राजा ने 1667 ई. में बिलासपुर के किस राजा को नादौन में जहर दिया था?
उत्तर ⇒ दीपचंद
Q. बिलासपुर के किस राजा ने हण्डूर सीमा पर एक किले का निर्माण किया था?
उत्तर ⇒ कल्याणचंद
Q. रामू बजीर और साहिब अमर सिंह बजीर किस रियासत से संबंध रखते थे?
उत्तर ⇒ कहलूर
Q. निम्नलिखित में से किसका मख्यालय शिमला में है?
उत्तर ⇒ आर्मी प्रशिक्षण कमान
Q. प्रदेश के किस स्थान पर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय है?
उत्तर ⇒ डरोह
Q. एक केन्द्रशासित प्रदेश के रूप में हिमाचल प्रदेश का दर्जा कब समाप्त हुआ?
उत्तर ⇒ 25 जनवरी, 1971
Q. वर्ष 1953 में भाषायी राज्यों के लिए बने राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर ⇒ फाजिल अली
Q. प्रदेश के पहले राष्ट्रपति पलिस पदक विजेता थे
उत्तर ⇒ गंगबीर

Top 100 Hp Gk Questions in Hindi

Q. शिमला हिल स्टेट्स के शासकों और प्रजामंडल के प्रतिनिधियों की जनवरी 1948 में सोलन में हुई बैठक के अध्यक्ष
उत्तर ⇒ दुर्गा सिंह
Q. सन् 1948 में बने हिमाचल प्रदेश में कितने जिले थे?
उत्तर ⇒ 4
Q. संसद में हिमाचल राज्य कानून पास किया गया
उत्तर ⇒ 18 दिसम्बर, 1970
Q. विक्टोरिया पदक विजेता मेजर जनरल भण्डारी राम किस जिले से संबद्ध थे?
उत्तर ⇒ बिलासपुर
Q. वर्ष 1986 में पहला ‘वाई.एस. परमार साहित्य पुरस्कार’ किसे मिला?
उत्तर ⇒ मियाँ गोवर्धन सिंह
Q. हिमाचल प्रदेश कब विशाल हिमाचल बना?
उत्तर ⇒ 1 नवम्बर, 1966
Q. हिमाचल प्रदेश पहली बार केन्द्रशासित प्रदेश कब बना?
उत्तर ⇒ इनमें से कोई नहीं
Q. बैजनाथ काँगड़ा का …………… है।
उत्तर ⇒ उप-मण्डल
Q. सन् 1962 में क्षेत्रीय परिषद् को कुछ अधिक विषय हस्तांतरित करने की सिफारिश की गई। भारत सरकार की इस समिति का अध्यक्ष कौन था?
उत्तर ⇒ अशोक के. सेन
Q. 15 अप्रैल, 1948 को प्रदेश में कुल कितनी रियासतों का विलय किया गया था?
उत्तर ⇒ 30
Q. सन् 1948 में 30 पहाड़ी रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश के गठन के समय उसका दर्जा क्या था?
उत्तर ⇒ ‘ग’ श्रेणी का राज्य
Q. थल सेना मुख्यालय शिमला से दिल्ली कब स्थानांतरित हुआ?
उत्तर ⇒ 1941
Q. सन् 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के बाद हिमाचल प्रदेश के दर्जे में क्या बदलाव हुआ?
उत्तर ⇒ संघशासित भू-भाग का बनना
Q. प्रदेश के किस क्षेत्र में लोग ग्रहण पर गोलियाँ चलाते हैं और पत्थर फेंकते हैं?
उत्तर ⇒ लाहौल-स्पीति
Q. किन्नौर में प्रचलित ‘जानीतांग’ किस प्रकार की शादी है?
उत्तर ⇒ प्रबंधित विवाह
Q. मनु का प्राचीनतम मंदिर स्थित है
उत्तर ⇒ मनाली
Q. चिंतपूर्णी मंदिर का अधिकतर भाग किस जिले में है?
उत्तर ⇒ ऊना
Q. काँगड़ा जिले में दो बौद्ध स्तूपों के भग्नावशेष प्राप्त हुए
उत्तर ⇒ चरी व चेतरु से
Q. काँगड़ा पेंटिंग शैली का मुख्य विषय था
उत्तर ⇒ कृष्ण और राधा
Q. ‘शैल सुताएँ चित्र है
उत्तर ⇒ अमृता शेरगिल
Q. ‘हिमालयाज-ऐबोड ऑफ लाइट’ के लेखक हैं
उत्तर ⇒ निकोलस रोरिक
Q. तारीख ए रियासत सिरमौर’ नामक पुस्तक के लेखक हैं
उत्तर ⇒ कंवर रंजौर सिंह
Q. ‘हिस्ट्री ऑफ पंजाब हिल स्टेट्स’ पुस्तक के लेखक हैं
उत्तर ⇒ जे. हचिन्सन
Q. फुलैच त्योहार मनाया जाता है
उत्तर ⇒ किन्नौर
Q. ‘लोसर’ उत्सव किससे संबंधित है?
उत्तर ⇒ तिब्बतियों के नये वर्ष से
Q. घंटाल पर्व मनाया जाता है
उत्तर ⇒ लाहौल-स्पीति
Q. हाटकोटी, निचार और सराहन के बीच क्या समानता पाई जाती है?
उत्तर ⇒ देवी पूजा का स्थान
Q. रिन चान सांग पो कौन थे?
उत्तर ⇒ एक तिब्बती विद्वान जिन्हें बौद्ध धर्म से संबंधित अध्ययन के लिए भारत भेजा गया था
Q. सन् 1986 ई. में राज्य का प्रथम संगीत स्टूडियो ‘साउण्ड ऑफ माउण्टेन्स’ राज्य के किस जिले में स्थापित किया गया था?
उत्तर ⇒ मण्डी
Q. बुड़ाह किस जिले का प्रसिद्ध लोकनृत्य है?
उत्तर ⇒ सिरमौर
Q. प्रदेश की सबसे प्रमुख जनजाति कौन-सी है?
उत्तर ⇒ गद्दी
Q. लवाणा कहाँ की एक व्यावसायिक उप-जाति है?
उत्तर ⇒ काँगड़ा
Q. चूण्डावड एवं पगवण्ड प्रथाओं का किससे संबंध है?
उत्तर ⇒ पैतृक संपत्ति के बँटवारे से
Q. मावी, जो कनेत समुदाय का पारंपरिक हिस्सा है, धींग । के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। धींग है
उत्तर ⇒ युद्ध कला
Q. निम्न में से कौन-सा मंदिर पैगोडा शैली की झलक प्रस्तुत करता है?
उत्तर ⇒ कामाक्षा मंदिर, करसोग, मण्डी
Q. हाटकोटी मंदिर स्थित है
उत्तर ⇒ शिमला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pages: 1 2

Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *