जल एवं जल के उपयोग (Jal avn jal ke upyog kya hai) | ExamSector
जल एवं जल के उपयोग (Jal avn jal ke upyog kya hai)

जल एवं जल के उपयोग (Jal avn jal ke upyog kya hai)

Jal avn jal ke upyog kya hai

  • हमारी पृथ्वी का 3/4 भाग जल है।
  • जल के स्त्रोत- समुद्र व महासागर का जल नमक के कारण खारा होता है।
  • बावड़ी, झील, नदी, झरनों, ट्यूबवेल (हैण्डपम्प) से प्राप्त जल पीने योग्य है।
  • जल के अवयव- जल का सूत्र H,0 है। यह हाइड्रोजन के दो परमाणु तथा ऑक्सीजन के एक परमाणु से मिलकर बनता है।
  • जल के भौतिक एवं रासायनिक गुण- शुद्ध जल रंगहीन, गंधहीन, स्वादहीन एवं पारदर्शक द्रव होता है। जल का क्वथनांक 100°C तथा जल का हिमांक 0°C होता है। जल जब ठण्डा होने पर बर्फ (ठोस अवस्था) बनाता है तो बर्फ का घनत्व कम हो जाता है।

जल के उपयोग –

  • जल का उपयोग एक सार्वत्रिक विलायक के रूप में किया जाता है।
  • जल हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है।
  • जल हमारे शरीर में पाचन कार्य करने में मदद करता है।

जल चक्र –

  • जल स्रोत से जल वाष्पीकरण द्वारा वाष्प के रूप में ऊपर उठता है। जल वाष्प के संघनन से बादल बनते हैं तथा वर्षण द्वारा जल वर्षा के रूप में पुन: जल स्रोतों में आता है। इस चक्र को जल चक्र कहते हैं।

जल-संग्रहण –

  • जनसंख्या वृद्धि, वर्षा का असंतुलन, उद्योगों में अत्यधिक जल का उपयोग, जल का अपव्यय आदि के कारण पीने योग्य जल की मात्रा में निरन्तर कमी होती जा रही है।
  • वर्षा के जल को एकत्रित कर भण्डारण करने की प्रक्रिया को जल संग्रहण कहते हैं।

इने भी जरूर पढ़े :-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

One response to “जल एवं जल के उपयोग (Jal avn jal ke upyog kya hai)”

  1. Meena batham says:

    Hay!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *