Success Quotes in Hindi – सफलता पर सुविचार 1 से 10
Quote 1: सफल होने के लिए जरूरी है कि आपमें सफलता की इच्छा असफलता के डर से कहीं अधिक हो।
By – बिल कॉस्बी
Quote 2: थोड़ी सी और दृढ़ता, थोड़ा सा और प्रयास; और जो एक निराशाजनक असफलता दिख रही थी वह एक शानदार सफलता में बदल सकती हैं।
By – ऐल्बर्ट हब्बार्ड
Quote 3: सफलता आमतौर पर उन लोगों को मिलती है जो इसे तलाशने में बहुत व्यस्त हैं।
By – हेनरी डेविड थोरो
Quote 4: एक सफल जीवन का सबसे बड़ा रहस्य यह पता लगाना है कि मुझे वह कौन सा एक विशेष कार्य करना हैं। और फिर उसे कर दीजिये।
By – हेनरी फोर्ड
Quote 5: आपके जीवन के दो सबसे महत्वपूर्ण दिन वो दिन हैं जिस दिन आपका जन्म हुआ है और जिस दिन आप पता कर लेंगे की क्यों हुआ हैं।
By – मार्क ट्वेन
Quote 6: उड़ान बड़ी चीज होती है, रोज उड़ो पर शाम को नीचे आ जाओ क्योंकि आप की कामयाबी पर ताली बजाने वाले और गले लगाने वाले सब नीचे ही रहते हैं।
Quote 7: एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो – उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जीयों। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका हैं।
By – स्वामी विवेकानन्द
Quote 8: दो तरह के लोग है; जो आपसे कहेंगे कि आप इस दुनिया में कोई अंतर नहीं ला सकते। वो जो प्रयास करने से डरते हैं और वो जो डरते हैं कि आप सफल हो जायेंगे।
By – रे गोफोर्थ
Quote 9: अगर आप अपने समय की कीमत नहीं समझेंगे, तो और लोग भी नहीं समझेंगे। अपने समय और प्रतिभा को बर्बाद करना रोकिये। जो आप जानते हैं उसकी कद्र करिए और उसके लिए चार्ज करना शुरू करिए।
Quote 10: सफलता इससे नहीं मापी जाती कि आपने क्या पाया है, बल्कि इससे मापी जाती है कि आपने किन विरोधों का सामना किया है, और कितने साहस के साथ मुश्किलों के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखा हैं।
By – ओरिसन स्वेट मार्डेन