RRB NTPC Main Exam 18-01-2017
NTPC मुख्य परीक्षा 18-01-2017 के Gk And Gs Question – Answer
- दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से ExamSector टीम के द्वारा RRB NTPC Main Exam 18-01-2017 Gk And GS के तीनों पारीयों के Question – Answer उपलब्ध किये है।
Read Also —-
RRB NTPC Tire 1 Exam Paper 2016
NTPC मुख्य परीक्षा 18-01-2017पारी = 1st |
- भारतीय रेल नेटवर्क लगभग 8000 स्टेशनों को जोड़ता है।
- हबल का नियम खगोलिकी से संबंधित है।
- नदी द्वीप माजुली, जो भारत का पहला और एकमात्र द्वीप जिला बन गया है, असोम में स्थित है।
- ‘डब्ल्यू-डब्ल्यू एफ’ का पूरा नाम वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फेडरेशन है।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी।
- पृथ्वी की सतह का पलायन वेग लगभग 11.2 किमी०/सकेण्ड है।
- वृहदेश्वर मंदिर तमिलनाडु में स्थित है।
- ‘हांगुल’ प्रजाति को कश्मीरी हिरण भी कहा जाता है।
- मानव हाइपोथेलेमस ग्रंथि मस्तिष्क में उपस्थित होती है
- ‘रेलवायर’ रेलवे ब्रॉडबैण्ड सेवा है।
- इलेक्ट्रॉन के समतुल्य प्रतिद्रव्य कणों को पॉजिट्रॉन कहा जाता है।
- पूर्ण सूर्यग्रहण तब होता है जब सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में हो।
- 1915-16 में स्थापित ‘होमरूल लीग’ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सहायक इकाई के रूप में काम करती थी।
NTPC मुख्य परीक्षा 18-01-2017पारी = 2nd |
- आरएडब्ल्यू (RAW) का पूरा नाम रिसर्च एण्ड एनालिसि विंग है।
- सोर्स कोड को ऑब्जेक्ट कोड में बदलने वाले प्रोग्राम को कम्पाइलर कहा जाता है।
- ‘राष्ट्रीय भू-भौतकीय अनुसंधान संस्थान’ हैदराबाद में स्थित है।
- 1928 में गठित ‘इंडिपेंडेंस फॉर इंडिया लीग’ के अध्यक्ष श्रीनिवास आयंगर थे।
- रेशम उत्पादन चीन में आरंभ हुआ था।
- सन् 1923 में तीन स्थिति (थ्री पोजीशन) ट्रेफिक सिग्नल को गैरेट मॉर्गन ने पेटेंट कराया था।
- वेबपेज पर वापस आने वाले यूजर्स की पहचान के लिए कुकीज का प्रयोग किया जाता है।
- पृथ्वी के बाहृय पटल पर उपलब्ध दूसरा सबसे प्रचुर तत्व सिलिकॉन है।
- लाल, हरा तथा नीला समूह के रंग सामान्यतया प्रकाश के प्राथमिक रंगों के रूप में जाना जाता है।
- ‘सप्तऋषि’ एक तारामंडल का नाम है।
- गोवा को महाराष्ट्र में विलय का विकल्प वर्ष 1967 में दिया गया था।
- संविनय अवज्ञा आंदोलन 12 मार्च 1930 को चारंभ हुआ था। मछली के हृदय में दो कक्ष होते है।
NTPC मुख्य परीक्षा 18-01-2017पारी = 3rd |
- त्वचा की सबसे ऊपरी खुली परत को एपिडर्मिस (बाह्य त्वचा) कहा जाता है।
- लाइफलाइन एक्सप्रेस (दुनिया के पहले ट्रेन में स्थित अस्पताल) ने 16 जुलाई, 1991 को अपनी पहली यात्रा शुरू की।
- उस चन्द्र मिशन का नाम अपोलो-11 है जिसने चाँद पर मनुष्य को उतारा था।
- ‘इंटीग्रेटेड सर्किट्स’ कम्प्यूटर के तीसरी पीढ़ी से संबंधित है।
- लुप्तप्राय एशियाटिक शेर गुजरात राज्य में पाए जाते है।
- दक्षिणी भारत का सर्वोच्च शिखर अनाईमुदी है।
- 1989 में ‘वर्ल्ड वाइड वेब’ का आविष्कार टिम बर्नर्स-ली ने किया था।
- भारतीय संविधान का अनुच्छेद-21(A) शिक्षा के अधिकार को परिभाषित करता है।
- ‘यजुर्वेद’ में यजुर शब्द का अर्थ समर्पण है।
- प्रोसिजर ओरिएंटेड लैंग्वेज प्रोग्राम को मशीन लैंग्वेज में बदलने के लिए कंपाइलर का प्रयोग किया जाता है।
- डेटा प्रोसेसिंग के संदर्भ में सैप (SAP) सिस्टम एप्लीकेशन प्रोडक्ट्स का संक्षिप्त रूप है।
- मानव रक्त का अनुमानित pH मान 7.4 है।
- भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए न्युनतम आयु सीमा 35 वर्ष है।
Read Also This