भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं ? परिभाषा: Physics definition in Hindi | ExamSector
भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं ? परिभाषा: Physics definition in Hindi

भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं ? परिभाषा Physics definition in Hindi

bhautik vigyan kise kahate hain ?

भौतिकी (Physics)

प्राचीन काल से “भौतिक” शब्द का प्रयोग संस्कृत वेदों में किया जाता है। जिसका अभिप्राय है प्राकृतिक । इसी से भौतिकी शब्द की उत्पत्ति हुई है। शब्द ‘Physics‘ ग्रीक शब्द ‘fusis’ से बना है जिसका अभिप्राय है प्रकृति ( nature ) । भौतिक विज्ञान को निम्न प्रकार परिभाषित किया जा सकता है- ‘भौतिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जो प्रकृति तथा प्राकृतिक घटनाओं की व्याख्या करती है।”
(The branch of science which is devoted to the study of nature and natural phenomena is called ‘physics’)
दैनिक जीवन में होने वाली अनेक प्राकृतिक घटनाओं जैसे वर्ष के मौसम, बादलों का बनना, वर्षा का होना, चन्द्र तथा सूर्य ग्रहण आदि की व्याख्यायें भौतिक विज्ञान के आधार पर दी गई है।

भौतिक विज्ञान के अनुसार-
“भौतिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसमें द्रव्य, ऊर्जा के विभिन्न स्वरूपों तथा द्रव्य से उनकी अन्योन्य क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। ”
(Physics is that branch of Science in which we study matter, all forms of energy and their interaction with matter.)
भौतिकी में विभिन्न राशियों को यथार्थता से मापने के प्रयास किये जाते हैं। इसलिए भौतिकी को मापन का विज्ञान भी कहा जाता है।

भौतिक विज्ञान कितने प्रकार ( Types of Physics )

भौतिक विज्ञान का विस्तृत अध्ययन करने के लिए इस विभिन्न शाखाओं में विभाजित किया गया है।

इसमें कुछ मुख्य शाखाएँ है-

  1. यांत्रिकी ( Mechanics)
  2. ऊष्मागतिकी (Thermodynamics)
  3. प्रकाशिकी ( Optics)
  4. दोलन तथा तरंग Oscillation and Waves
  5. विद्युत गतिकी (Electrodynamics)
  6. नाभिकीय भौतिकी (Nuclear Physics)
  7. क्वांटम मैकेनिक्स (Quantum mechanics)

भौतिक विज्ञान का जनक कौन है?

  • भौतिक विज्ञान का जनक का नाम  सर आइजेक न्यूटन है।
  • आधुनिक भौतिक विज्ञान का जनक गैलीलियो गैलीली एंव अल्बर्ट आइंस्टीन है।
  • भौतिक विज्ञान के प्रायोगिक पक्ष ने शिल्प प्रौद्योगिकी के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है ।

Read Also :- 

भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं ? परिभाषा FAQs :- 

Q. भौतिकी के 3 प्रकार क्या हैं?

  • चिरसम्मत भौतिकी, चिरसम्मत यांत्रिकी, उष्मागतिकी व विद्युतचुम्बकीकी के क्षेत्र में नामक तीन वृहत शाखाओं में सिद्धान्त, नियम व अवधारणाओं के साथ आवश्यक रूप में हल की जाती है।

Q. भौतिकी के 4 प्रकार क्या हैं?

  • शास्त्रीय भौतिकी की पारंपरिक शाखाएँ प्रकाशिकी, ध्वनिकी, विद्युतचुंबकीय और शास्त्रीय यांत्रिकी हैं।

1. डाइन सेकंड मात्रक है
( A ) बल का
( B ) आवेग का
( C ) कर्जा का
( D ) शक्ति का

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { B }

2. परमाणु के नाभिक की खोज की थी?
( A ) न्यूटन
( B ) थॉमसन
( C ) रदरफोर्ड
( D ) मैक्सवेल

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

3. पृष्ठ तनाव का मात्रक होता है

( A ) N m-2

( B ) N m-1

( C ) kg m-1

( D ) kg m-2

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { B }

4. cgs पद्धति में एक पिंड का घनत्व 8 g/cc है, तो उसका घनत्व SI पद्धति में होगा

( A ) 4×105 kg/m 3

( B ) 6×108 kg/m3

( C ) 8×103 kg/m3

( D ) 2×10³ kg/m³

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

5. 1 न्यूटन बराबर होता है

( A ) 105 डाइन

( B ) 107 डाइन

C ) 1 पाउंडल

( D ) 1 पाउंड-भार

उत्तर ⇒ ???????

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *