उत्प्लावकता ( Buoyancy) :- उत्प्लावन बल  , उत्प्लावकता केन्द्र | ExamSector
उत्प्लावकता ( Buoyancy) :- उत्प्लावन बल  , उत्प्लावकता केन्द्र

उत्प्लावकता ( Buoyancy) :- उत्प्लावन बल  , उत्प्लावकता केन्द्र

Buoyancy & buoyant forces in Hindi

उत्प्लावकता ( Buoyancy)

  • किसी वस्तु के तैरने की प्रवृत्ति उत्प्लावकता कहलाती है। गैसें भी उत्प्लावकता का गुण दर्शाती हैं।
  • जब एक वस्तु को तरल (द्रव) में डुबोया जाता है तो उसके भार में कमी आ जाती है। अतः द्रव में डूबी वस्तु का यह भार, वस्तु का स्पष्ट भार (apparent weight of the object) कहलाता है।
  • द्रवों का दबाव गहराई के साथ बढ़ता है।

उत्प्लावन बल (Buoyant Force)

  • जब किसी वस्तु को द्रव में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तो द्रव द्वारा वस्तु पर एक बल ऊपर की ओर लगाया जाता है। यह बल उत्प्लावन बल या उत्क्षेप बल कहलाता है।
  • उदाहरण – लकड़ी का एक टुकड़ा द्रव की सतह पर तैरता रहता है। जब हम अँगूठे से टुकड़े पर बल लगाते हैं, तब लकड़ी का टुकड़ा अचानक ऊपर की ओर उठने की प्रवृत्ति होती है। इसका कारण यह है कि द्रव, डूबी हुई प्रत्येक वस्तु पर उत्प्लावन बल लगाता है।

उत्प्लावन बल का परिमाण निम्न गुणों पर निर्भर करता है

(i) द्रवों का घनत्व (Density of Liquid)

  • जो द्रव अधिक घनत्व रखते हैं वे कम घनत्व रखने वाले द्रवों की तुलना में ऊपर की तरफ अधिक उत्प्लावन बल लगाते हैं।

(ii) द्रव में डूबी वस्तु का आयतन (Volume of Object Immersed in Liquid) –

  • ठोस वस्तु पर लगे उत्प्लावन बल का परिमाण, वस्तु की प्रकृति पर निर्भर नहीं करता है बल्कि यह वस्तु के आयतन पर निर्भर करता है।

उत्प्लावकता केन्द्र (Centre of Buoyancy)

यह बल वस्तुओं द्वारा हटाए गए द्रव के गुरुत्व केन्द्र पर कार्य करता है, जिसे उत्प्लावकता केन्द्र कहते हैं।

Read Also :- 

उत्प्लावकता ( Buoyancy) :- उत्प्लावन बल  , उत्प्लावकता केन्द्र FAQs :- 

Q. उत्प्लावन बल कहाँ होता है?

  • किसी तरल (द्रव या गैस) में आंशिक या पूर्ण रूप से डूबी किसी वस्तु पर ऊपर की ओर लगने वाला बल उत्प्लावन बल कहलाता है। उत्प्लावन बल नावों, जलयानों, गुब्बारों आदि के कार्य के लिये जिम्मेदार है।

Q. उत्प्लावन बल का दूसरा नाम क्या है?

  • उत्प्लावक बल (Buoyant force): द्रव का वह गुण जिसके कारण वह वस्तुओं पर ऊपर की ओर एक बल लगाता है, उसे उत्क्षेप या उत्प्लावक बल कहते हैं.

1. यदि हम किसी दिए गए बल के क्षेत्र को बढ़ाते हैं, तो इससे दाब (प्रति इकाई क्षेत्र) [RRB 2018]
(a) बढ़ जाता है
(c) कम हो जाता है
(b) अपरिवर्तित रहता है
(d) शून्य हो जाता है

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { c }

2. थ्रस्ट (प्रणोद) प्रति इकाई क्षेत्र को क्या कहा जाता है? [RRB 2018]
(a) वस्तुमान
(b) बल
(c) दाब
(d) क्षेत्रफल

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { c }

3. रेल के नीचे लकड़ी के स्लीपर ( शहतीर ) इस्तेमाल किए जाते हैं। यह क्या उत्पादित करते हैं? [RRB 2018]
(a) बड़ा क्षेत्र, जिससे दाब घटे
(b) छोटा क्षेत्र, जिससे दाब बढ़े
(c) बड़ा क्षेत्र, जिससे दाब बढ़े
(d) लकड़ी के स्लीपर आसानी से मिल जाते हैं

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { a }

4. किस द्रव को काँच के एक बीकर में रखा गया है । द्रव स्तम्भ द्वारा बीकर के आधार पर आरोपित दाब के सम्बन्ध में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है? [NDA 2020]
(a) दाब, बीकर के आधार के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है
(b) दाब, द्रव स्तम्भ की ऊँचाई पर निर्भर करता है
(c) दाब, द्रव के घनत्व पर निर्भर नहीं करता है
(d) दाब, न तो बीकर के आधार के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है, न ही द्रव स्तम्भ की ऊँचाई पर निर्भर करता है

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { b }

5. 1 पास्कल 1… के बराबर होता है । [SSC CHSL 2018]
(a) न्यूटन मी2
(c) न्यूटन मी
(b) न्यूटन मी-2
(d) न्यूटन मी-1

उत्तर ⇒ ???????

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *