राजस्थान के जलवायु प्रदेश
Climate Zone of Rajasthan ( राजस्थान के जलवायु प्रदेश )
राज्य को सामान्यत: पाँच जलवायु प्रदेशों में बाँटा जाता है—
- शुष्क जलवायु प्रदेश,
- अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश,
- उप आर्द्र जलवायु प्रदेश,
- आर्द्र जलवायु प्रदेश एवं
- अति आर्द्र जलवायु प्रदेश,
(1) शुष्क जलवायु प्रदेश
- इस प्रदेश का विस्तार जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, प.जोधपुर, प. जालोर, प. नागौर, दक्षिणी श्रीगंगानगर दक्षिणी हनुमानगढ़ एवं चूरू में हैं। यहाँ पर वर्षा का वार्षिक औसत 0-20 सेमी. है।
- धूलभरी आंधियाँ, भयंकर गर्मी, लू का प्रकोप, शुष्क एवं गर्म हवाएँ, वर्षा की कमी, वनस्पति की कमी एवं आर्द्रता की कमी इस प्रदेश की प्रमुख विशेषताएँ हैं।
- यहाँ का औसत तापमान गर्मियों में 34° से 40° से.ग्रे. एवं सर्दियों में 12° से 16° से.ग्रे. तक रहता है।
(2) अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश
- इस जलवायु प्रदेश में सीकर एवं झुंझुनूं जिलों के पश्चिमी भाग, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ के उत्तरी भाग, जोधपुर, जालोर एवं नागौर जिलों के उत्तरी-पूर्वी भाग सम्मिलित हैं।
- यहाँ पर औसत तापमान गर्मियों में 32° से 36° से.ग्रे. तथा सर्दियों में 10° से 17° से.ग्रे. रहता है।
- वर्षा का वार्षिक औसत 20 से 40 सेमी. है।
- शुष्क पवनें एवं अर्द्ध मरुस्थलीय हल्की वनस्पति यह की प्रमुख विशेषताएँ हैं।
(3) उप आर्द्र जलवायु प्रदेश
- इस प्रदेश में अलवर, अजमेर एवं जयपुर जिले, सीकर, झुंझुनूं, पाली एवं जालोर जिलों के पूर्वी भाग, सिरोही, टोंक एवं भीलवाड़ा के उत्तरी एवं पूर्वी भाग शामिल हैं।
- यहाँ पर औसत तापमान गर्मियों में 28° से.ग्रे. से 34° से.ग्रे. तक तथा सर्दियों में 12° से 18° से.ग्रे. तक रहता है।
- यहाँ पर वर्षा का वार्षिक औसत 40 से 60 सेमी. वार्षिक है।
- यहाँ स्टेपी प्रकार की जलवायु पाई जाती है।
(4) आर्द्र जलवायु प्रदेश
- इसके अन्तर्गत भरतपुर, धौलपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा, बूंदी व राजसमन्द जिले, उदयपुर जिले का उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र एवं चित्तौड़ जिले का उत्तरी क्षेत्र शामिल हैं।
- यहाँ का औसत तापमान गर्मियों में 32° से 34° से.ग्रे. तथा सर्दियों में 10 से 12° से.ग्रे. होता है।
- यहाँ वर्षा का वार्षिक औसत 60 से 80 सेमी. है।
- यहाँ सघन वनस्पति पाई जाती है।
(5) अति आर्द्र जलवायु प्रदेश
- इस प्रदेश में दक्षिणी कोटा, बारा, झालावाड़, पूर्वी एवं दक्षिणी चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा एवं सिरोही जिले का आबू पर्वत खण्ड शामिल हैं।
- यहाँ पर वार्षिक वर्षा का औसत 80 से 100 सेमी. है, औसत तापमान गर्मियों में 28° से 32° से.ग्रे. तथा सर्दियों में 8° से 10° से.ग्रे. रहता है।
- यहाँ सवाना एवं सदाबहार वन पाए जाते हैं।
राजस्थान की जलवायु से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- भारत में जल की सर्वाधिक कमी वाला राज्य राजस्थान हैं। यहाँ पर देश के कुल जल संसाधनों का मात्र एक प्रतिशत मिलता है।
- राजस्थान में तेजी से भू-जल स्तर गिरने का प्रमुख कारण है—अपर्याप्त, अनियमित एवं अनिश्चित वर्षा होना।
- राजस्थान में जून माह सर्वाधिक गर्म व जनवरी माह सबसे ठण्डा रहता है।
- थार के मरुस्थल का औसत वार्षिक तापान्तर है-22°C (भारत में सर्वाधिक वार्षिक तापान्तर पश्चिमी राजस्थान के थार मरुस्थल में रहता है।)
- राजस्थान का बर्खायान्सक (रूस) किसे कहते हैं—माउण्ट आबू। (बर्खायान्सक रूस विश्व का सबसे ठण्डा स्थान है।)
- राज्य के दक्षिणी भाग में वार्षिक तापान्तर कम है तथा वायु में सदैव आर्द्रता की मात्रा रहती है।
- राज्य के सर्वाधिक निकट स्थित सागरीय भाग कच्छ की खाड़ी (225 किमी.) है।
- राज्य में अकाल पड़ने के प्रमुख कारण हैं—प्राकृतिक स्वरूप एवं जलवायु, वर्षा की कम मात्रा, अधिक वाष्पीकरण, अनियंत्रित पशुचारण इत्यादि।
यदि अरावली की दिशा दक्षिण-पश्चिम-उत्तर-पूर्व से बदल कर उत्तर-पश्चिम-दक्षिण-पूर्व होती हो, क्या होता ?
- पश्चिमी मरुस्थल नहीं होता।
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तरी राजस्थान का क्षेत्र वृष्टि छाया प्रदेश होने से रेगिस्तानी होते।
- दक्षिणी राजस्थान व गुजरात भारी वर्षा के क्षेत्र होते।
राजस्थान में सर्वाधिक तापमान चूरू व धौलपुर में मिलते है।–
- धौलपुर–बलुआ पत्थर के चट्टानी धरातल के कारण।
- चूरू-वर्षा की मात्रा कम होने के कारण।
इने भी जरूर पढ़े –
- Rajasthan Previous Years Exam Papers
- राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
- राजस्थान सामान्य ज्ञान ( Rajasthan Gk )
Read Also This