पादप तथा जंतु कोशिका में अंतर (Difference between Plant and Animal Cell)
पादप तथा जंतु कोशिका में अंतर (Difference between Plant and Animal Cell)
Difference between Plant and Animal Cell in Hindi
लक्षण | पादप कोशिका (Plant cells) | जन्तु कोशिका (Animal cells) |
1. कोशिका भित्ति (Cell wall) | उपस्थित, सेल्युलोज से निर्मित होती है। | अनुपस्थित, जीवद्रव्य की बाहरी सीमा प्लाज्मा झिल्ली (plasma membrane) होती है। |
2. रिक्तिका (Vacuole) | प्रायः उपस्थित होती है। प्रौढ़ कोशिकाओं के केन्द्र में एक बड़ी रिक्तिका होती है, जिसमें कोशिका रस (cell sap) भरा रहता है। | प्रायः अनुपस्थित, यदि कुछ जीवों में होती है तो अनेक छोटी या सूक्ष्म रिक्तिकाएँ मिलती हैं। |
3. लवक (Plastids) | कुछ जीवाणुओं व कवकों के अतिरिक्त अन्य हरे पादपों में क्लोरोफिल युक्त हरित लवक (Chloroplast) या रंगीन वर्णीलवक (Chromatoplast) या अवर्णीलवक (Leucoplast) होते हैं। | अनुपस्थित होते हैं। |
4. प्रकाश – संश्लेषण क्रिया (Photosynthesis) | हरित लवक युक्त कोशिकाओं में होती है। | क्रिया नहीं होती है। |
5. सेन्ट्रोसोम (Centrosome) | कुछ शैवालों और कवकों के अतिरिक्त अन्य पादप कोशिकाओं में सेन्ट्रोसोम अनुपस्थित होते हैं। इनमें तर्कतन्तु (spindle fibers) का निर्माण जीवद्रव्य में विद्यमान प्रोटीन तन्तुओं द्वारा होता है। | सेन्ट्रोसोम उपस्थित होते हैं तथा कोशिका विभाजन के ! समय तर्क-तन्तु का निर्माण करते हैं। |
⇒ Latest प्रश्न उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें ! :– Click Here
कोशिका (Cell) question and answer in hindi
प्रश्न 1. कोशिका की संरचना एवं संगठन के अध्ययन को कहते हैं –
(अ) जीव विज्ञान
(ब) आकारिकी
(स) कोशिका विज्ञान
(द) आनुवंशिकी
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (स) कोशिका विज्ञान }
प्रश्न 2. सर्वप्रथम जीवित कोशिका को देखा था –
(अ) रॉबर्ट हुक ने
(ब) रॉबर्ट ब्राउन ने
(स) वॉन मोल ने
(द) ल्यूवैनहॉक ने
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (द) ल्यूवैनहॉक ने }
प्रश्न 3.“नवीन कोशिकाओं का निर्माण पूर्ववर्ती कोशिकाओं के विभाजन से होता है।” किसका कथन है ?
(अ) श्लाइडेन
(ब) रुडोल्फ विरचोव
(स) श्वान
(द) कॉर्टी
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (ब) रुडोल्फ विरचोव }
प्रश्न 4.“कोशिका सिद्धान्त” के अपवाद हैं –
(अ) नीलरहित शैवाल
(ब) जीवाणु
(स) वायरस
(द) उपरोक्त सभी
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (स) वायरस }
प्रश्न 5. डी. ड्यूव ने किसकी खोज की थी –
(अ) माइटोकोन्ड्रिया
(ब) राइबोसोम
(स) लाइसोसोम
(द) गॉल्जीकाय
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (स) लाइसोसोम }
प्रश्न 6. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का आविष्कार किसने किया –
(अ) रॉबर्ट हुक
(ब) श्लाइडेन व श्वान
(स) वॉटसन व क्रिक
(द) नॉल व रस्का
उत्तर :- ?????
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
प्रश्न 1. कोशिका को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: सजीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं।
प्रश्न 2. जीवद्रव्य सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था ?
उत्तर: जीवद्रव्य सिद्धान्त (Protoplasmic theory) मैक्सस्कुल्ज (Max Schultze) ने प्रतिपादन किया था।
प्रश्न 3. राइबोसोम कहाँ पाये जाते हैं।
उत्तर: राइबोसोम माइटोकॉन्ड्रिया, हरित लवक एवं कोशिकाद्रव्य में पाये जाते हैं।
आशा है आपको यह Post पसंद आया होगा, All Exam की परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु ExamSector को बुकमार्क जरूर करें।
Read Also This