जिम्नोस्पर्म तथा एन्जियोस्पर्म में अन्तर (Differences between Gymnosperms and Angiosperms)
Differences between Gymnosperms and Angiosperms in Hindi
जिम्नोस्पर्म (Gymnosperms) | एन्जियोस्पर्म (Angiosperms) |
1. पौधे शुष्कोद्भिद्, वृक्ष तथा झाड़ी होते हैं। | 1. पौधे, शाक, झाड़ी व वृक्ष होते हैं। ये जलोद्भिद मरुद्भिद्, समोद्- भिद् एवं लवणोद्भिद होते हैं। |
2. बीज किसी आवरण में बन्द नहीं होते । | 2. बीज फल के अन्दर बन्द होते हैं। |
3. संवहन बण्डल के जाइलम में वाहिकाएँ तथा फ्लोएम में सखिकोशिकाएँ नहीं पायी जाती हैं। | 3. वाहिकाएँ तथा सहकोशिकाएँ पायी जाती हैं। |
4. ये प्रायः एकलिंगी होते हैं। | 4. ये एकलिंगी या द्विलिंगी होते हैं। |
5. परागण वायु द्वारा होता है। | 5. परागण, वायु, जल, कीट व जन्तुओं द्वारा होता है। |
6. द्विनिषेचन (double fertilization) नहीं पाया जाता है । | 6. द्विनिषेचन आवृतबीजियों का विशिष्ट लक्षण है। |
7. भ्रूणपोष अगुणित होता है। | 7. भ्रूण पोष त्रिगुणित होता है। |
8. फलों का निर्माण नहीं होता। | 8. फलों का निर्माण होता है। |
⇒ Latest प्रश्न उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें ! :– Click Here
animal kingdom question and answer in hindi
1. आवतबीजियों में क्रियात्मक गुरुबीजाणु निम्नलिखित में से किसके रूप में विकसित होता है-
(A) भ्रूणकोश
(B) बीजाण्ड
(C) भ्रूणपोष
(D) परागकोष
Click to show/hide
2. ब्रायोफाइट्स के युग्मकोदभिद की तुलना में संवहनी पादपों के युग्मकोदभिद होते हैं-
(A) बड़े युग्मकोद्भिद लेकिन छोटे लैंगिक अंगों वाले
(B) बड़े युग्मकोदभिद लेकिन बड़े लैंगिक अंगों वाले
(C) छोटे युग्मकोदभिद लेकिन छोटे लैंगिक अंगों वाले
(D) छोटे युग्मकोदभिद लेकिन बड़े लैंगिक अंगों वाले
Click to show/hide
3. निम्नलिखित में से किसमें युग्मकोदभिद एक स्वतंत्रजीवी स्वावलम्बी पीढ़ी
नहीं है ?
(A) एडिएन्टम
(B) मार्केन्शिया
(C) पाइनस
(D) पॉलीट्राइकम
Click to show/hide
4. स्त्रीधानीधर उपस्थित होता है-
(A) कारा में
(B) एडिएण्टम में
(C) फ्यूनेरिया में
(D) मार्केन्शिया में
Click to show/hide
5. निम्नलिखित में से किसमें बीजाणुदचिद एक आत्मनिर्भर पीढ़ी नहीं है ?
(A) ब्रायोफाइटस में
(B) टेरिडोफाइट्स में
(C) अनावृतबीजियों में
(D) आवृतबीजियों में
उत्तर :- ?????
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
प्रश्न 1. यॉरपॉक्स किस शैवाल वर्ग का सदस्य है ?
उत्तर: क्लोरोपाइसी (Chlorophyceae) वर्ग का
प्रश्न 2. लाल शैवालों का लाल रंग किस वर्णक की उपस्थिति के कारण होता है ?
उत्तर: पाइकोपरिचिन (Phycoerythrin)।
प्रश्न 3. उन दो टेरिडोफाइट पौधों के नाम लिखिए जिनमें विषम बीजाणुकता पायी जाती है।
उत्तर: सिलेजिनेला साल्वीनिया ।
प्रश्न 4. इन नामक औषधि इफेड़ा पीछे से प्राप्त की जाती है. इसे क्यों प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर: खांसी-जुकाम के उपचार के लिए।
आशा है आपको यह Post पसंद आया होगा, All Exam की परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु ExamSector को बुकमार्क जरूर करें।