गुप्त काल से संबन्धित प्रश्नोत्तरी
- आर्यभट्ट और कालिदास किस ‘गुप्त’ शासक के दरबार में थे? – चंद्रगुप्त II
- मेघदूत का लेखक कौन हैं? – कालिदास
- इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख, भानुगुप्त का एरण शिलालेख, पुलकेशिन II का एहोल स्थित शिलालेख तथा स्कंदगुप्त का भितरी शिलालेख में से किस अभिलेख/शिलालेख में सती. प्रथा का प्राचीनतम संदर्भ मिलता है? – भानुगुप्त का एरण शिलालेख
इने भी जरूर पढ़े – |
गुप्त काल से संबन्धित प्रश्नोत्तरी
1. महरौली में जंग-रहित लौह-स्तंभ किसने स्थापित किया?
(a) गुप्त
(b) सातवाहन
(c) मौर्य
(d) कुषाण
S.S.C.स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’) परीक्षा, 2012
Click to show/hide
महरौली का लौह-स्तंभ गुप्त शासक चंद्रगुप्त द्वितीय ने बनवाया था। दक्षिण दिल्ली में महरौली स्थित लौह-स्तंभ में चंद्र नामक | शासक की विजयों का उल्लेख है। यह स्तंभ गुप्तकालीन धातु| विज्ञान (Metallurgy) के समुन्नत होने का ज्वलंत प्रमाण है। ‘
2. ‘गुप्त’ राजा जिसने ‘विक्रमादित्य’ की पदवी ग्रहण की थी,वह था
(a) स्कंदगुप्त
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त-II
(d) कुमारगुप्त
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
Click to show/hide
चंद्रगुप्त द्वितीय को विक्रमांक या ‘विक्रमादित्य’ कहा जाता है। इसकी माता का नाम दत्तदेवी था। इसका काल गुप्तकाल का | स्वर्णयुग माना जाता है।
3. चंद्रगुप्त द्वितीय और किस नाम से जाना जाता था?
(a) समुद्रगुप्त
(b) स्कंदगुप्त
(c) विक्रमादित्य
(d) राणा गुप्त
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2010
Click to show/hide
4. गुप्त काल के चांदी के सिक्कों को कहते थे
(a) दीनार
(b) रूप्यक
(c) शतमान
(d) कर्षापण
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
Click to show/hide
गुप्तकालीन सोने के सिक्कों को दीनार एवं चांदी के सिक्कों को रूप्यक कहा जाता था।
5. हरिषेण निम्नलिखित राजाओं में से किसका राजकवि था?
(a) अशोक
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त
(d) हर्षवर्धन
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(b) हरिषेण, समुद्रगुप्त का राज कवि था। हरिषेण ने ‘इलाहाबादप्रशस्ति’ लेख की रचना की। समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन’ कहा जाता है। इन्होंने ‘अश्वमेधकर्ता’ की उपाधि धारण की तथा इन्हें ‘कविराज’ भी कहा जाता था। Click to show/hide
6. लिच्छवी दौहित्र किसे कहते थे?
(a) चंद्रगुप्त I को
(b) स्कंदगुप्त को
(c) कुमारगुप्त को ।
(d) समुद्रगुप्त को
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
Click to show/hide
लिच्छवी दौहित्र, समुद्रगुप्त को कहते हैं। समुद्रगुप्त के प्रयाग अभिलेख में उसे ‘लिच्छवी दौहित्र’ (लिच्छवी कन्या से उत्पन्न) बताया गया है। समुद्रगुप्त की माता का नाम कुमारदेवी था।
7. रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर किसके द्वारा आक्रमण के साथ समाप्त हो गया?
(a) अरबों द्वारा
(b) हंगेरियाइयों द्वारा
(c) हूणों द्वारा
(d) तुर्कों द्वारा
S.S.C.C.R.0. परीक्षा, 2006
Click to show/hide
रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर हूणों द्वारा आक्रमण के साथ समाप्त हो गया।
8. निम्न में किनके सिक्के संगीत के प्रति उनका प्रेम दर्शाते हैं?
(a) मौर्यों के
(b) नंदों के
(c) गुप्तों के ‘
(d) चोलों के
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) परीक्षा, 2011
Click to show/hide
समुद्रगुप्त के कुछ सिक्कों पर उसे वीणावादन करते हुए दिखाया गया है। अतः गुप्तों के सिक्के संगीत के प्रति उनके प्रेम को प्रदर्शित करते हैं।
9. निम्नलिखित में से किसको अपनी विजयों के कारण भारत का नेपोलियन कहा जाता है?
(a) स्कंदगुप्त को
(b) चंद्रगुप्त को
(c) ब्रह्मगुप्त को
(d) समुद्रगुप्त को
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
Click to show/hide
समद्रगुप्त ने अपने शासन के दौरान (335-375 ई.) कई युद्धों का सामना किया परंतु उसे किसी भी युद्ध में पराजय का सामना नहीं करना पड़ा। इसी कारण प्रसिद्ध इतिहासकार विसेंट स्मिथ ने उसे ‘भारत का नेपोलियन’ की संज्ञा दी है।
10. भारतीय नेपोलियन के नाम से आमतौर पर कौन हिंदू राजा विख्यात है?
(a) चंद्रगुप्त
(b) समुद्रगुप्त
(c) बिंबिसार
(d) अजातशत्रु
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
Click to show/hide
11. गुप्त काल में किस धातु के सर्वाधिक सिक्के जारी किए गए?
(a) सोना
(b) चांदी
(c) तांबा
(d) लोहा
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
Click to show/hide
प्राचीन भारत के गुप्त राजाओं ने सबसे अधिक स्वर्ण मुद्राएं जारी की, जो उनके अभिलेखों में दीनार कही गई हैं। नियंत्रित आकार और भार वाली ये स्वर्ण मुद्राएं अनेक प्रकारों और उपप्रकारों में पाई जाती हैं। यद्यपि स्वर्णाश में ये मुद्राएं उतनी शुद्ध नहीं हैं, जितनी कुषाण मुद्राएं। कुषाणों के विपरीत गुप्तों के तांबे के सिक्के बहुत ही कम | मिलते हैं। इससे यह प्रकट होता है कि जनसामान्य में मुद्रा का प्रयोग जितना कुषाणों के समय होता था, उतना अब नहीं रहा।
12. प्रसिद्ध गुप्त संवत् निम्नलिखित में से किस वर्ष से शुरू किया गया था?
319 ईस्वी
(b) 600 ईस्वी
(c) 78 ईस्वी
(d) 57 ई. पू.
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
Click to show/hide
प्रसिद्ध गुप्त संवत् 319 ईस्वी से शुरू किया गया था। यही चंद्रगुप्त I के राज्यारोहण की तिथि भी है।
13. इलाहाबाद स्तंभ के शिलालेख में किसकी उपलब्धियां वर्णित
(a) हर्ष
(C) समुद्रगुप्त
(b) अशोक
(d) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
Click to show/hide
इलाहाबाद स्तंभ के शिलालेख में समुद्रगुप्त की उपलब्धियों का वर्णन है। इसकी रचना समुद्रगुप्त के संधिविग्रहिक हरिषेण ने की थी। इस स्तंभ लेख की प्रारंभिक पंक्तियां, पद्यात्मक तथा बाद की गद्यात्मक है। यह संस्कृत की चम्पू शैली का सुंदर उदाहरण है।
14. इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख किसने बनवाया था?
(a) महासेन
(b) वीरसेन
(c) विष्णुसेन
(d) हरिषेण
S.S.C.संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2015
Click to show/hide
15. फाह्यान किसके शासनकाल के दौरान भारत आया था?
(a) चंद्रगुप्त द्वितीय
(b) समुद्रगुप्त
(c) रामगुप्त
(d) कुमारगुप्त
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2011
S.S.C.C.P.0. परीक्षा, 2008
Click to show/hide
फाह्यान ने भारत में 399-414 ई. के बीच भ्रमण किया। इस समय उत्तर भारत में गुप्त सम्राज्य का सबसे प्रतापी राजा चंद्रगुप्त द्वितीय शासन कर रहा था।
16. “पंचतंत्र’ की कथाओं का संकलन किसने किया?
(a) वाल्मीकि
(b) वेदव्यास
(c) विष्णु शर्मा
(d) तुलसीदास
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2014
Click to show/hide
‘पंचतंत्र’ की कथाओं का संकलन विष्णु शर्मा द्वारा किया गया है।
17. ‘मेघदूत’ का लेखक कौन है?
(a) हुमायूं कबीर
(b) खुशवंत सिंह
(c) बाणभट्ट
(d) कालिदास
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2014
Click to show/hide
भारत के शेक्सपियर के नाम से प्रसिद्ध कालिदास गुप्तकालीन विभूति थे। इनकी प्रमुख कृतियां-अभिज्ञानशाकुंतलम्, ऋतुसंहार,मालविकाग्निमित्रम्, कुमारसंभव, मेघदूत और रघुवंश है।
18. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है, जो चिकित्सक नहीं है?
(a) सुश्रुत
(b) चरक
(c) चार्वाक
(d) धन्वंतरि
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011
Click to show/hide
सश्रत, चरक और धन्वंतरि प्राचीन भारत के आयुर्वेद के प्रमुख ज्ञाता और चिकित्सक थे। चार्वाक चिकित्सक नहीं थे, बल्कि वे अपने भौतिकवादी दर्शन के लिए जाने जाते हैं।
19. प्राचीन भारत के विख्यात चिकित्सक धन्वंतरि ने अपना परामर्श किसके दरबार में दिया था?
(a) समुद्रगुप्त
(b) अशोक
(c) चंद्रगुप्त द्वितीय
(d) कनिष्क
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
Click to show/hide
धन्वंतरि, चंद्रगुप्त-II या विक्रमादित्य के दरबार के आयुर्वेदाचार्य थे। चंद्रगुप्त-II के दरबार में रहने वाले कुछ प्रमुख विद्वानों के नाम इस प्रकार थे-कालिदास, बेतालभट्ट, वराहमिहिर, वररुची, अमरसिंह, शंकु, घटकर्पर आदि।
20. वराहमिहिर थे
(a) एक ऐस्ट्रोनट
(b) एक स्पेस शटल
(c) एक पावर स्टेशन
(d) एक प्राचीन खगोलविद् (एस्ट्रोनॉमर)
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011, 2014
Click to show/hide
वराहमिहिर गुप्त काल के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थे, इनके प्रसिद्ध ग्रंथ ‘वृहत्संहिता तथा ‘पंचसिद्धांतिका’ हैं। वृहत्संहिता में नक्षत्र विद्या, वनस्पति शास्त्र, प्राकृतिक इतिहास और भौतिक भूगोल जैसे विषयों का वर्णन है, इन्होंने वृहज्जातक’ तथा ‘लघुजातक’ की भी रचना की थी।
21. किसके शासनकाल के दौरान अजंता की गुफाएं निर्मित की गईं?
(a) गुप्त
(b) कुषाण
(c) मौर्य
(d) चालुक्य
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2014
Click to show/hide
अजंता की गुफाओं का निर्माण कार्य दूसरी शताब्दी पूर्व प्रारंभ हुआ और लगभग सातवीं शताब्दी तक चला है। अजंता की 16वीं और 17वीं गुफा का संबंध गुप्त काल से है। नवीं-दसवीं गुफाओं के चित्र प्रथम शताब्दी ई.पू. के हैं। पहली-दूसरी गुफाओं के चित्र सातवीं शताब्दी ईस्वी के हैं। अजंता के गुफा चित्र बौद्ध धर्म से संबंधित है। ।
इने भी जरूर पढ़े –