HTET Level 3 (PGT) Exam 2 December 2023 Answer Key
21. फ्रायड के मनोलैंगिक विकास सिद्धांत की पाँचों अवस्थाओं के सही क्रम का चयन कीजिए :
1) मुखावस्था →लिंग प्रधानावस्था → अव्यक्तावस्था → गुदावस्था → जननेन्द्रियावस्था
2) गुदावस्था →अव्यक्तावस्था → लिंग प्रधानावस्था → जननेन्द्रियावस्था → मुखावस्था
3) मुखावस्था → गुदावस्था → लिंग प्रधानावस्था → अव्यक्तावस्था → जननेन्द्रियावस्था
4) अव्यक्तावस्था → गुदावस्था → मुखावस्था → जननेन्द्रियावस्था → लिंग प्रधानावस्था
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 3 }
22. पैवलाव के शास्त्रीय अनुबंधन अधिगम सिद्धांत के अनुसार स्वाभाविक एवं अनुबंधित उद्दीपकों के प्रस्तुतीकरण का कौन – सा कालिक क्रम सीखने को सर्वाधिक प्रभावित करेगा ?
1) समकालिक
2) विलंबित
3) संकेत
4) पश्चगामी
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 1}
23. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत की किस अवस्था में अमूर्त चिंतन तथा सामान्यीकरण की क्षमता विकसित हो जाती है ?
1) संवेदी – गामक
2) पूर्व-संक्रियात्मक
3) मूर्त-संक्रियात्मक
4) औपचारिक – संक्रियात्मक
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 4 }
24. प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शैक्षिक व्यवस्था नहीं की जानी चाहिए ?
1) स्वतंत्र प्रोजेक्ट कार्य के अवसर
2) त्वरण
3) उपचारात्मक शिक्षण
4) संवर्धन कार्यक्रम
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 3 }
25. निम्नलिखित में से कौन-सा समावेशी शिक्षा का एक सिद्धांत नहीं है ?
1) पृथक्करण का सिद्धांत
2) सहयोग का सिद्धांत
3) विविधता का जश्न मनाने का सिद्धांत
4) शिक्षा के अधिकार का सिद्धांत
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 1 }
26. निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका वैयक्तिक भिन्नताओं के अनुसार शिक्षण का समर्थन नहीं करता ?
1) विद्यार्थियों का बड़ा समूह
2) वैयक्तिक अनुदेशन
3) पाठ्यक्रम अनुकूलन
4) विद्यार्थियों की क्षमताओं का ज्ञान
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 1 }
27. विशिष्ट आवश्यकताओं वाले बच्चों की आवश्यकता को पूरा करने में शैक्षणिक संस्थानों की क्या भूमिका नहीं है ?
1) बिना भेदभाव के विद्यालय में प्रवेश देना
2) सुलभ बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करना
3) उनकी विशिष्ट आवश्यकता को पहचानना एवं मुख्यधारा से बाहर रखना
4) उन्हें आवश्यक सहायता सेवाएँ प्रदान करना
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 3 }
28. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन विकास के सन्दर्भ में सही नहीं है ?
1) विकास परिपक्वता एवं अधिगम का उत्पाद है।
2) प्रारंभिक विकास की तुलना में बाद का विकास अधिक गंभीर होता है।
3) विकास सिर से पैर की दिशा में आगे बढ़ता है।
4) विकास केन्द्रीय अक्ष से छोर की ओर बढ़ता है।
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 2 }
29. समावेशी शिक्षा का त्रिआयामी सिद्धांत किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया ?
1) ग्रिफिथ, कूपर एवं रिंगलाबेन
2) गार्टर एवं लिप्स्की
3) कॉफमैन एवं हलाहन
4) लेवेंस्की, डेविस एवं हूपर
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 1 }
30. “सामाजीकरण का अर्थ है सामाजिक संबंधों में परिपक्वता आना।” सामाजीकरण की यह परिभाषा किसके द्वारा दी गई है ?
1) जॉन डीवी
2) गैरेट
3) सोरेन्सन
4) हरलॉक
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 4 }
भाग – 2 :- भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) / Languages (Hindi & English)
हिन्दी (Hindi)
31. विशेषण के संबंध में कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
1) भारतीय – संज्ञा से निर्मित विशेषण
2) पवित्रतम – विशेषण की उत्तरावस्था
3) परिश्रमी – गुणवाचक विशेषण
4) आलस्य – विशेषण से निर्मित भाववाचक संज्ञा
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 2 }
32. किस विकल्प में शब्द-युग्म का सही अर्थ भेद नहीं है ?
1) बाज़ी – दाव, वाजी – घोड़ा
2) मेघ – हवन, मेघ – बादल
3) माणिक्य – चर्बी, माणिक्या – मछली
4) मुक्ता – मोती, मुक्ति – मोक्ष
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 3 }
33. कौन – सा युग्म संगत नहीं है ?
1) भिक्षुक – तत्सम शब्द
2) मस्तक – तद्भव शब्द
3) खिचड़ी – देशज शब्द
4) अमानत – विदेशज शब्द
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 2 }
34. निम्नलिखित में से किस विकल्प का शब्द संधि-विच्छेद की दृष्टि से संगत है ?
1) कुशासन = कुश + असन
2) वार्तालाप = वार्ता + अलाप
3) जानकीश = जनक + ईश
4) लघूर्मि = लघु + ऊर्मि
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 4 }
35. किस विकल्प के समस्त पद में बहुव्रीहि समास का उदाहरण नहीं है ?
1) शेषशायी, क्षपानाथ
2) दीर्घश्वास, पाषाणहृदय
3) आशुतोष, मंदोदरी
4) पंचशर, पशुपति
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 2 }
36. किस विकल्प का शब्द ‘अन्’ उपसर्ग से निर्मित नहीं है ?
1) अनंतर
2) अनीति
3) अनिष्ट
4) अनाचार
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 2 }
37. निम्न में से किस विकल्प के शब्द विदेशज प्रत्ययों से निर्मित हैं ?
1) पल्लवित, नीलिमा
2) अड़ियल, कसावट
3) रिश्वतखोर, रोज़गार
4) झगड़ालू, हठीला
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 3 }
38. पर्यायवाची शब्दों के संबंध में कौन-सा विकल्प अनुचित है ?
1) चन्द्रमा – हिमकर, अमृतांशु, महताब
2) गरुड़ – खगनाथ, वृषभी, भद्रा
3) चन्दन – गोरोचन, मलयज, सर्पावास
4) गंगा – अमरतटिनी, अद्रिजा, सुरसरि
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 2 }
39. वार्तनिक दृष्टि से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं ?
1) अभ्यार्थी, त्यौहार
2) याज्ञवल्क्य, हस्तक्षेप
3) मैथली, अहिल्या
4) वैदेहि, वापिस
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 2 }
40. ‘महात्मा गांधी ने भारत को आजाद कराया।’
उक्त वाक्य में रेखांकित शब्द क्रमश: हैं :
1) व्यक्तिवाचक संज्ञा तथा जातिवाचक संज्ञा
2) जातिवाचक संज्ञा तथा भाववाचक संज्ञा
3) व्यक्तिवाचक संज्ञा तथा व्यक्तिवाचक संज्ञा
4) भाववाचक संज्ञा तथा व्यक्तिवाचक संज्ञा
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { 3 }
Read Also This