ग्रहों की गति के केपलर के नियम (Kepler's Laws of Planetary Motion) | ExamSector
ग्रहों की गति के केपलर के नियम (Kepler’s Laws of Planetary Motion)

ग्रहों की गति के केपलर के नियम (Kepler’s Laws of Planetary Motion)

Kepler’s Laws of Planetary Motion in Hindi

केप्लर के ग्रहीय गति के नियम

  • टाइको ब्रेह (Tycho Brahe) के खगोलीय प्रेक्षणों के आधार पर जॉहन्स केप्लर ने सूर्य की परिक्रमा करने वाले ग्रहों की गति के सम्बन्ध में तीन नियम प्रतिपादित किए, जिन्हें ग्रहों की गति के केप्लर के नियम (Kepler’s laws of planetary motion) कहा जाता है।

ग्रहों की गति के केपलर के नियमये तीन नियम निम्नलिखित हैं

प्रथम नियम या कक्षाओं का नियम (First Law or Law of Orbits) –

  • इस नियम के अनुसार, प्रत्येक ग्रह सूर्य के परितः दीर्घवृत्ताकार ( elliptical) पथ पर गति करता है तथा सूर्य उस दीर्घवृत्त के किसी एक फोकस (नाभि ) पर होता है।

द्वितीय नियम या क्षेत्रीय चाल का नियम (Second Law or Law of Areal Velocity) –

  • इस नियम के अनुसार, किसी भी ग्रह को सूर्य से मिलाने वाली रेखा, अर्थात् ग्रह का सूर्य के सापेक्ष त्रिज्य – वेक्टर (radius vector), समान समयान्तरालों में समान क्षेत्रफल तय (sweep) करती है, अर्थात् ग्रह की क्षेत्रीय चाल (areal velocity) नियत रहती है। .

तृतीय नियम या परिक्रमण कालों का नियम (Third Law or Law of Periods) –

  • सूर्य के चारों ओर किसी ग्रह द्वारा एक पूरा चक्कर लगाने में लगा समय, अर्थात् ग्रह का सूर्य के परित: परिक्रमणकाल, T (period of revolution) का वर्ग, उसकी दीर्घवृत्ताकार कक्षा के अर्द्ध-दीर्घाक्ष (semi-major axis of the elliptical orbit) की तृतीय घात के अनुक्रमानुपाती होता है।
    T2 ∝ a2 ⇒ T = Ka3
    जहाँ, a = अर्द्ध-दीर्घाक्ष, T = ग्रहों का आवर्तकाल तथा K = केप्लर नियतांक ।

Gravitational force Questions – Answers in Hindi

1. दो वस्तुओं के बीच आकर्षण बल को ………..कहा जाता है। [RRB 2018]
(a) अपकेन्द्रीय बल
(b) गुरुत्वाकर्षण बल
(C) अभिकेन्द्रीय बल
(d) विद्युत चुम्बकीय बल

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { b }

2. सूर्य के चारों ओर घूमने वाले पृथ्वी के लिए कौन-सा बल जिम्मेदार है ! [SSC 2017]
(a) चुम्बकीय बल
(b) विद्युत चुम्बकीय बल
(c) अनुदैर्ध्य बल
(d) गुरुत्वाकर्षण बल

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { d }

3. ब्रह्माण्ड में किन्हीं दो निकायों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल …… पर निर्भर नहीं करता है । [ RRB 2018]
(a) गुरुत्वीय स्थिरांक
(b) उनके द्रव्यमानों के गुणनफल
(c) उनके द्रव्यमानों के योग
(d) उनके बीच की दूरी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { c }

4. गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण के बराबर होता है। [SSC 2018]
(a) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के गुणनफल
(b) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के अनुपात
(c) गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण तथा द्रव्यमान के अनुपात
(d) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के गुणनफल के व्युत्क्रमानुपाती

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { a }

5. गुरुत्वीय बल के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है? [NDA 2018]
(a) यह ब्रह्माण्ड के सभी पिण्डों पर लगता है।
(b) यह खगोलीय पिण्डों के बीच कए प्रभावी बल है।
(c) परमाणुओं के लिए यह बल नगण्य है।
(d) यह हमारे ब्रह्माण्ड में पिण्डों के सभी युग्मों के लिए एकसमान होता है।
उत्तर ⇒ ???????

Read Also :- 

ग्रहों की गति के केपलर के नियम FAQ – 

Q. वर्तमान में कुल कितने उपग्रह है?

  • इस समय लगभग 2465 कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं।

Q. 9 ग्रह का नाम क्या है?

  • सूर्य से दूरी के अनुसार, वे हैं: बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेप्च्यून ।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *