रैखिक संवेग के संरक्षण का नियम – सिद्धांत, सूत्र और उदाहरण
रैखिक संवेग के संरक्षण का नियम – सिद्धांत, सूत्र और उदाहरण
law of conservation of linear momentum in hindi
रेखीय संवेग (Linear Momentum)
- किसी वस्तु के द्रव्यमान तथा रेखीय वेग के गुणनफल को उस वस्तु का संवेग कहते हैं। यह एक सदिश राशि है तथा इसका मात्रक किग्रा-मी/से होता है। इसे p से प्रदर्शित करते हैं। यदि एक वस्तु का द्रव्यमान (m) तथा वेग v है, तब
संवेग p = द्रव्यमान × वेग = mv
रेखीय संवेग संरक्षण का सिद्धान्त (Law of Conservation of Linear Momentum)
- संवेग संरक्षण के नियम के अनुसार, यदि दो या दो से अधिक पिण्डों के निकाय पर कोई बाह्य बल कार्य न करे तो निकाय का रेखीय संवेग नियत रहता है। इससे स्पष्ट है कि एक पिण्ड में जितना संवेग परिवर्तन होता है, दूसरे में भी उतना ही संवेग-परिवर्तन विपरीत दिशा में हो जाता है। इसे ही रेखीय संवेग संरक्षण का सिद्धान्त कहते हैं।
रेखीय संवेग संरक्षण पर आधारित कुछ व्यावहारिक उदाहरण (Some Common Practical Examples based on Law of Conservation of Linear Momentum)
- नाव से किनारे पर कूदना जब हम नाव से नदी के किनारे पर कूदते हैं, तो नाव को अपने पैरों से पीछे की ओर दबाते हैं। इससे नाव झटके से पीछे की ओर हट जाती है तथा उसकी प्रतिक्रिया हमें आगे की ओर फेंक देती है। इसी प्रकार, ऊँची कूद लेने से पहले खिलाड़ी अपने पैरों से भूमि को नीचे की ओर दबाता है और भूमि उसे ऊपर की ओर उछाल देती है।
- रॉकेट का प्रक्षेपण रॉकेट का प्रक्षेपण रेखीय संवेग संरक्षण के सिद्धान्त पर आधारित है। रॉकेट में एक दहन कोष्ठ होता है, यह नली के द्वारा एक-दूसरे कोष्ठ से भी सम्बन्धित होता है जिसमें ईंधन भरा रहता है। ईंधन ठोस अथवा द्रव किसी भी प्रकार का हो सकता है।
- जब दहन कोष्ठ में ईंधन तथा किसी ऑक्सीकारक पदार्थ को मिलाकर विस्फोट कराया जाता है, तो इससे उत्पन्न ऊष्मा के कारण दहन कोष्ठ में दाब बहुत ऊँचा हो जाता है तथा कोष्ठ से गर्म गैसें जेट के रूप में बहुत तीव्र वेग से बाहर निकलती हैं। ये गैसें रॉकेट पर प्रतिक्रिया बल आरोपित करती हैं, अतः रॉकेट त्वरित गति से आगे की ओर बढ़ता है। जेट हवाई जहाज के इंजन भी संवेग संरक्षण सिद्धान्त पर ही कार्य करते हैं।
- दो पिण्डों के मध्य टक्कर जब समान संवेग की दो गेंदें आपस में टकराती हैं, तो गेंदें अचानक रूक जाती हैं क्योंकि टक्कर पूर्व दोनों गेंदों का संवेग तथा टक्कर के पश्चात् दोनों गेंदों का संवेग समान (शून्य) है। यदि m1 तथा m2 द्रव्यमान की दो गेंदों का टक्कर से पूर्व वेग u1 व u2 तथा टक्कर के पश्चात् वेग क्रमशः v1 व. v2 हो. तब
m1 u1 + m2 u2 = m1 v1 + m2 v2
Important point of रेखीय संवेग (Linear Momentum)
- एक कार तथा ट्रक को समान समय में समान वेग प्राप्त करने के लिए कार की तुलना में ट्रक को अधिक बल की आवश्यकता होती है, क्योंकि अधिक द्रव्यमान की वस्तुओं को अधिक संवेग की आवश्यकता होती है। इस प्रकार, हल्की वस्तुओं की तुलना में भारी वस्तुओं को रोकने के लिए अधिक बल की आवश्यकता होती है।
- बन्दूक से छोड़ी गई गोली आसानी से अपने लक्ष्य तक पहुँच जाती है। परन्तु फेका गया पत्थर आसानी से है। लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाता, क्योंकि फेंके गये पत्थर की तुलना में बन्दूक से छोड़ी गई गोली का वेग और इस प्रकार से रेखीय संवेग अधिक होता है। अत: गोली अधिक संवेग के कारण आसानी से लक्ष्य को भेद देती है।
Read Also :-
- [भौतिक विज्ञान] Physics Notes :- यहाँ क्लिक करें !
- { *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें !
रेखीय संवेग (Linear Momentum) FAQ :-
1.न्यूटन का गति का पहला नियम किससे संबंधित है:-
A. संवेग
B. जड़त्व
C.त्वरण
D. भार
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B. जड़त्व }
2.न्यूटन का गति का दूसरा नियम किससे संबंधित है:-
A.संवेग
B.त्वरण
C.चाल
D.संवेग परिवर्तन की दर
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { D. संवेग परिवर्तन की दर }
3.न्यूटन के किस नियम से हमें बल की परिभाषा प्राप्त होती है:-
A.गति का पहला नियम।
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमे से कोई नहीं
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B. गति का दूसरा नियम }
4. F=ma न्यूटन के किस नियम को दर्शाता है:-
A.गति का पहला नियम
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B.गति का दूसरा नियम }
5.क्रिया-प्रतिक्रिया न्यूटन के गति के किस नियम से संबंधित है:-
A.पहला नियम
B.दूसरा नियम
C.तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं
उत्तर ⇒ ???????
रेखीय संवेग से आप क्या समझते हैं?
- इसके अनुसार, पिण्डों के किसी बन्द निकाय (सिस्टम) पर कोई वाह्य बल न लगाया जाय तो उस निकाय का कुल संवेग नियत बना रहता है।
रेखीय संवेग का मात्रक क्या होता है?
- रेखीय संवेग का मात्रक न्यूटन – सेकंड एवं किग्रा. -मी. /से. ( N-s & kg-m/s ) दोनों होते हैं।
रेखीय संवेग क्यों महत्वपूर्ण है?
- रैखिक गति विशेष ध्यान देने योग्य है क्योंकि, ऊर्जा की तरह, यह कुछ शर्तों के तहत संरक्षित होती है ।
Read Also This