मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत | ExamSector
मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत

मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत

Major Mountains of Madhya Pradesh in Hindi

पर्वत मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्वत इस प्रकार हैं:–

1. विन्ध्याचल पर्वत–

  • विन्ध्याचल पर्वत नर्मदा नदी के उत्तर में पूर्व से पश्चिम की ओर फैला है। इसका निर्माण हिमालय से पहले का माना जाता है। इसकी औसत ऊंचाई 457 मीटर से 610 मीटर तक पाई जाती है। परन्तु इसकी सबसे ऊंची चोटी 900 मीटर से भी अधिक है। विन्ध्याचल पर्वत का निर्माण क्वार्ट्ज एवं बालू पत्थरों से हुआ है। इससे निकलने वाली नदियों में नर्मदा, सोन, बेतवा एवं केन प्रमुख हैं।

2. सतपुड़ा पर्वत–

  • इस पर्वत का निर्माण ग्रेनाइट एवं बैसाल्ट की चट्टानों से हुआ है। इसका विस्तार नर्मदा नदी के दक्षिण में विन्ध्याचल के समानान्तर 1120 कि.मी. की लम्बाई में है। पूर्व में यह राजपीपला की पहाड़ियों से शुरू होकर पश्चिम में पश्चिमी घाट तक फैला है। यह पर्वत 700 मीटर से 1350 मीटर तक ऊंचा है। इसकी सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ (1350 मीटर) है, जो पचमढ़ी के पास महादेव पर्वत पर स्थित है।

इने भी जरूर पढ़े – 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *