न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम | परिभाषा, सूत्र और तथ्य | ExamSector
न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम | परिभाषा, सूत्र और तथ्य

न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम | परिभाषा, सूत्र और तथ्य

Newtons law of gravitation in Hindi

सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण का नियम (न्यूटन का नियम ) (Universal Law of Gravitation) (Newton’s Law)

  • सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण का नियम न्यूटन द्वारा दिया गया था। इस नियम के अनुसार, किन्हीं दो पिण्डों के मध्य कार्य करने वाला बल उनके द्रव्यमानों के गुणनफल के अनुक्रमानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
  • माना m1 तथा m2 द्रव्यमान r के दो कण परम्पर । दूरी पर स्थित हैं, तब उनके बीच कार्यरत् गुरुत्वाकर्षण बल,

F ∞ m1 m/ r2 या F = Gm1 m2 / r2

  • जहाँ, G समानुपाती नियतांक है। इसे न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण नियतांक कहते हैं। इसका मान 6.67 × 10-11 न्यूटन-मी2 /किग्रा2 तथा विमीय सूत्र [M-1 L3 T-2 ] होता है।
  • गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का मान बिन्दु द्र्व्यमानों की आकृति , आकार एवं उनके बीच के माध्यम की प्रकृति पर निर्भर नहीं करता है। अतः इसे सार्वत्रिक नियतांक कहते हैं।

न्यूटन के सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियम के उपयोग (Importance of Newton’s Universal Law of Gravitation)

सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियम के उपयोग निम्न प्रकार हैं

  1. यह बल हमें पृथ्वी से बाँधे रखता है।
  2. इस बल के कारण ही चन्द्रमा पृथ्वी के चारों ओर गति करता है।
  3. इस बल के कारण ही एक ग्रह वातावरण के चारों ओर घूमता है।

न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण बल वस्तुओं के बीच बहुत ज्यादा दूरी तथा बहुत कम दूरी के लिए उपयुक्त होता है। लेकिन यदि वस्तुओं के बीच की दूरी 10-9 मी से कम होती है, तब ये असफल हो जाता है।

Gravitational force Questions – Answers in Hindi

1. दो वस्तुओं के बीच आकर्षण बल को ………..कहा जाता है। [RRB 2018]
(a) अपकेन्द्रीय बल
(b) गुरुत्वाकर्षण बल
(C) अभिकेन्द्रीय बल
(d) विद्युत चुम्बकीय बल

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { b }

2. सूर्य के चारों ओर घूमने वाले पृथ्वी के लिए कौन-सा बल जिम्मेदार है ! [SSC 2017]
(a) चुम्बकीय बल
(b) विद्युत चुम्बकीय बल
(c) अनुदैर्ध्य बल
(d) गुरुत्वाकर्षण बल

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { d }

3. ब्रह्माण्ड में किन्हीं दो निकायों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल …… पर निर्भर नहीं करता है । [ RRB 2018]
(a) गुरुत्वीय स्थिरांक
(b) उनके द्रव्यमानों के गुणनफल
(c) उनके द्रव्यमानों के योग
(d) उनके बीच की दूरी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { c }

4. गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण के बराबर होता है। [SSC 2018]
(a) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के गुणनफल
(b) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के अनुपात
(c) गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण तथा द्रव्यमान के अनुपात
(d) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के गुणनफल के व्युत्क्रमानुपाती

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { a }

5. गुरुत्वीय बल के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है? [NDA 2018]
(a) यह ब्रह्माण्ड के सभी पिण्डों पर लगता है।
(b) यह खगोलीय पिण्डों के बीच कए प्रभावी बल है।
(c) परमाणुओं के लिए यह बल नगण्य है।
(d) यह हमारे ब्रह्माण्ड में पिण्डों के सभी युग्मों के लिए एकसमान होता है।
उत्तर ⇒ ???????

Read Also :- 

न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम | परिभाषा, सूत्र और तथ्य FAQ – 

Q. न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण का दूसरा नियम क्या है?

  • न्यूटन के द्वितीय गतिनियम के अनुसार किसी पिंड पर लगनेवाला बल उस पिंड की संहति तथा त्वरण के गुणनफल के बराबर होता है।

Q. न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण का नियम कब दिया?

  • गुरुत्वाकर्षण के सार्वभौम नियम को सर आइजैक न्यूटन ने 1686 में प्रतिपादित किया था।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *