शक्ति किसे कहते हैं, परिभाषा, सूत्र, सामर्थ्य क्या है विमीय सूत्र तथा SI मात्रक
Power in Hindi Definition
शक्ति (Power)
- अब तक हमने पढ़ा कि कार्य इस पर निर्भर नहीं करता है कि उसे किस तरह किया गया है। किन्हीं दो स्थान A or B के बीच की दूरी तय करने में किया गया कार्य समान होगा। लेकिन एक व्यक्ति उस दूरी को दौड कर तय करे व दूसरा उसे तेज दौड़ कर कम समय में पूरी कर दे तो हम कहते है कि दूसरा व्यक्ति ज्यादा शक्तिशाली है। वैज्ञानिक रूप से कार्य सम्पन्न करने की दर को शक्ति कहते हैं | कार्य की तरह शक्ति भी अदिश राशि हैं ।
शक्ति का मात्रक
- भाप इंजन के जनक जेम्स वाट के सम्मान में शक्ति के मात्रक को ‘वाट‘ से दर्शाया जाता है।
वाट (W) = जूल / सेकण्ड
1 W = 1 J / s
विद्युत शक्ति (Electric power)
- यांत्रिक शक्ति की तरह ही विद्युत शक्ति भी कार्य करने की दर से ही मापी जाती है। विद्युत शक्ति का मात्रक वाट है लेकिन वाटेज शब्द सामान्य भाषा में विद्युत शक्ति के लिये उपयोग में लिया जाता है। यदि Q कूलाम का एक आवेश t सेकण्ड समय में V वोल्ट विद्युत विभव से गुजरता है तो
{ *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें ! |
कार्य, शक्ति तथा उर्जा Work, Power and Energy FAQ –
Q. कार्य का मात्रक है
(क) न्यूटन
(ख) जूल
(ग) वाट
(घ) इनमें से कोई नहीं
Click to show/hide
Q. शक्ति का मात्रक है–
(क) न्यूटन
(ख) वाट
(ग) जूल
(घ) न्यूटन-मीटर
Click to show/hide
Q. पृथ्वी की ओर मुक्त रूप से गिरती हुई वस्तु की कुल ऊर्जा का मान
(क) बढ़ता जाता है।
(ख) घटता जाता है।
(ग) स्थिर रहता है।
(घ) शून्य हो जाता है।
Click to show/hide
Q. यदि एक वस्तु का वेग दो गुना कर दिया जाए तो वस्तु की गतिज ऊर्जा कितनी होगी?
(क) एक-चौथाई
(ख) आधी
(ग) दोगुनी।
(घ) चार-गुनी
Click to show/hide
Q. विद्युत ऊर्जा का व्यावसायिक मात्रक है
(क) जूल
(ख) वाट-सेकण्ड
(ग) किलोवाट घण्टा
(घ) किलोवाट प्रति घण्टा
उत्तर ⇒ ???????
प्रश्न 1. कार्य की परिभाषा दीजिये एवं इसका मात्रक लिखिये।।
उत्तर- जब किसी वस्तु पर बल F लगाया जाये तथा इस बल से वस्तु में विस्थापन s हो तो बल द्वारा किया गया कार्य, बल और बल की दिशा में विस्थापन के गुणनफल के बराबर होता है।
अतः कार्य (W) = बल (F) x विस्थापन (S)
W = F.S
कार्य का मात्रक MKS पद्धति में जूल है।
प्रश्न 2. ऊर्जा क्या है ? ऊर्जा का मात्रक लिखिये।
उत्तर- किसी वस्तु के कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं। ऊर्जा एक अदिश राशि है। ऊर्जा का मात्रक जल होता है।
प्रश्न 3. गतिज ऊर्जा से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- गतिज ऊर्जा-किसी वस्तु में उसकी गति के कारण निहित ऊर्जा को गतिज ऊर्जा कहते हैं। जैसे-उड़ता हुआ हवाई जहाज, नदी में बहता हुआ पानी आदि में कार्य करने की क्षमता उनमें विद्यमान गतिज ऊर्जा के कारण है।
प्रश्न 4. स्थितिज ऊर्जा क्या होती है?
उत्तर- वस्तु की स्थिति अथवा अवस्था के कारण वस्तु में विद्यमान ऊर्जा को स्थितिज ऊर्जा कहते हैं।
प्रश्न 5. ऊर्जा संरक्षण नियम बताइये।
उत्तर- इस नियम के अनुसार किसी विलगित निकाय की कुल ऊर्जा सदैव स्थिर रहती है। ऊर्जा न तो उत्पन्न की जा सकती है और न ही ऊर्जा को नष्ट किया जा सकता है। ऊर्जा को केवल एक रूप से दूसरे रूप में रूपान्तरित किया जा सकता है।