प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic Cells) | ExamSector
प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic Cells)

प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic Cells)

Prokaryotic Cells in Hindi

  • असीम केन्द्रकी या प्रोकैरियोटिक प्रकार की कोशिकाएँ सरलतम प्रकार की कोशिकाएँ हैं। माइकोप्लाज्मा (Micoplasma) को जिन्हें सूक्ष्मतम अमाप की कोशिकाओं के रूप में जाना जाता है, ये 0.1 से 0.25 µm (micrometers) माप की होती हैं। जीवाणुओं में कोशिका का आमाप 0.1 µ से 1.8 µ के लगभग पाया जाता है। असीमकेन्द्रकी कोशिकाएँ जीवाणु एवं नीली हरी शैवाल (blue green algae) में पायी जाती हैं।
  • इन कोशिकाओं का आमाप यूकैरियोटिक कोशिकाओं की अपेक्षा छोटा होता है। इनका संगठन व संरचना भी सरल व प्राथमिक प्रकार की होती है। इनमें सुगठित केन्द्रक नहीं पाया जाता है अर्थात् केन्द्रक झिल्ली युक्त नहीं पाया जाता है। इन कोशिकाओं में झिल्ली युक्त अंगक माइटोकान्ड्रिया गॉल्जीकाय, लाइसोसोम अन्त:प्रद्रव्यी जालिका, तारककाय आदि नहीं पाये जाते हैं। राइबोसोम व मोजोसोम्स आदि पाये जाते हैं। इनके केन्द्रक पदार्थ को न्यूक्लिओइड (Nucleoid) कहते हैं।

प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic Cells)

  • जिसमें डी.एन.ए. व आर.एन.ए. रेखीय प्रकार के पाये जाते हैं। हिस्टोन प्रोटीन का अभव होता है। इनमें सूत्री विभाजन नहीं पाया जाता है। कुछ जीवाणु कोशिकाओं में उपरोक्त रचनाओं के अतिरिक्त कशाभ पिलाई या फिम्ब्री (Pilli or Fibrae) तथा हरित लवक (chloroplast) भी पाये जाते हैं।

सामान्यतः प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में एक जटिल रासायनिक कोशिका आवरण पाया जाता है। इनमें कोशिका आवरण दृढ़तापूर्वक बँधकर तीन स्तरीय संरचना बनाते हैं –

  1. बाह्य परत (Outer layer)
  2. कोशिका भित्ति (Cell wall)
  3. जीवद्रव्य कला (Plasma membrane)

(1) बाह्य परत (Outer layer):

  • यह ग्लाइकोकेलिक्स (Glycocalyx) की बनी होती है। कुछ जीवाणुओं में विस्कासी (Viscaus) पदार्थों से आवर्तित होती हैं अथवा ढीला आवरण होता है। जिसे अवपंक परत (Slim layer) कहते हैं, जो दृढ़ होकर संपुटिका (Capsule) बनाती है। सम्पुटिका में जीवाणु के उत्सर्जी पदार्थ संचित रहते हैं। यह सुरक्षा करती है तथा उसकी संक्रामक शक्ति को बढ़ाती है। इस परत में विभिन्न प्रकार के पोलीसैकेराइड्स पाये जाते हैं।

(2) कोशिका भित्ति (Cell wall):

  • कोशिका भित्ति दृढ़ एवं कोशिका के कुल शुष्क भार का 10-40% भाग होती है। यह पेप्टीडोग्लाइ के न (Peptidoglycen) अथवा म्यूको पेप्टाइड (Mucopeptide) की बनी होती है जिसके कारण कोशिका भित्ति मजबूत होती है। कोशिका भित्ति कोशिका के आकार को निर्धारित करती। है एवं कोशिका (जीवाणु) को फटने से बचाती है।

(3) जीवद्रव्यकला (Plasma membrane):

  • जीवद्रव्य बाहर से जीवद्रव्य कला से घिरा होता है। यह एक अर्धपारगम्य झिल्ली (Semipermeable) है जो लाइपोप्रोटीन (Lipoproteins) एवं ऑलिगोसेकेराइड से बनी होती है। यह पोषक पदार्थों तथा उत्सर्जी पदार्थों के आवागमन का नियंत्रण करती है। जीवद्रव्य कला श्वसन, प्रकाश संश्लेषण, लिपिड संश्लेषण तथा अन्य जटिल उपापचयी क्रियाओं का स्थल होती है। प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में श्वसन व अवशोषण हेतु जीवद्रव्य कला (Plasma membrane) अन्तर्वलित होकर त्रिस्तरीय मीजोसोम (Mesosome) या मध्यकाय बनाती है।

कुछ स्वपोषी प्रोकैरियोटिक कोशिका में वर्णक लवक में न होकर लोमैली में होते हैं जो प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) एवं नाइट्रीकरण का कार्य करते हैं।

कोशिकाद्रव्य में राइबोसोम पाये जाते हैं जो आकार में छोटे तथा 70S प्रकार के होते हैं। इनका आकार 14 – 15 x 10 mm तक होता है। इनकी दो उपइकाइयाँ 50S तथा 30S होती है। 50S उप इकाई बड़ी व इनके ऊपर 30S उपइकाई छोटी टोपीनुमा आकृति की होती है। बहुत से राइबोसोम एक संदेशवाहक आर.एन.ए. से जुड़कर एक श्रृंखला बनाते हैं। बड़ी उपइकाई में 34 पॉलीपेप्पटाइड श्रृंखलाएँ तथा छोटी उपइकाई में 21 पॉलीपेप्पटाइड श्रृंखलाएँ होती हैं जो प्रोटीन का निर्माण करती हैं।

कोशिकाद्रव्य में अन्तर्विष्ट पिंड के रूप में कुछ पदार्थ स्वतंत्र रूप से स्थित होते हैं जैसे-फास्फेट कणिकाएँ, साइनोफिल कणिकाएँ, ग्लाइकोजन कणिकाएँ, गैस रसधानी, पॉली हाइड्राक्सीब्युटगइरेट कण, सल्फर कण कार्बोक्सीसोम आदि।
उदाहरण – मोनेरा जगत के सदस्य जैसे सत्यजीवाणु, साइनोजीवाणु, आर्कीजीवाणु, माइकोप्लाज्मा, एक्टीनोमाइसीट आदि।

⇒ Latest प्रश्न उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें ! :– Click Here

कोशिका (Cell) question and answer in hindi

प्रश्न 1. कोशिका की संरचना एवं संगठन के अध्ययन को कहते हैं –
(अ) जीव विज्ञान
(ब) आकारिकी
(स) कोशिका विज्ञान
(द) आनुवंशिकी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (स) कोशिका विज्ञान }

प्रश्न 2. सर्वप्रथम जीवित कोशिका को देखा था –
(अ) रॉबर्ट हुक ने
(ब) रॉबर्ट ब्राउन ने
(स) वॉन मोल ने
(द) ल्यूवैनहॉक ने

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (द) ल्यूवैनहॉक ने }

प्रश्न 3.“नवीन कोशिकाओं का निर्माण पूर्ववर्ती कोशिकाओं के विभाजन से होता है।” किसका कथन है ?
(अ) श्लाइडेन
(ब) रुडोल्फ विरचोव
(स) श्वान
(द) कॉर्टी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (ब) रुडोल्फ विरचोव }

प्रश्न 4.“कोशिका सिद्धान्त” के अपवाद हैं –
(अ) नीलरहित शैवाल
(ब) जीवाणु
(स) वायरस
(द) उपरोक्त सभी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (स) वायरस }

प्रश्न 5. डी. ड्यूव ने किसकी खोज की थी –
(अ) माइटोकोन्ड्रिया
(ब) राइबोसोम
(स) लाइसोसोम
(द) गॉल्जीकाय

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (स) लाइसोसोम }

प्रश्न 6. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का आविष्कार किसने किया –
(अ) रॉबर्ट हुक
(ब) श्लाइडेन व श्वान
(स) वॉटसन व क्रिक
(द) नॉल व रस्का

उत्तर  :- ?????

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

प्रश्न 1. कोशिका को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: सजीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं।

प्रश्न 2. जीवद्रव्य सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था ?
उत्तर: जीवद्रव्य सिद्धान्त (Protoplasmic theory) मैक्सस्कुल्ज (Max Schultze) ने प्रतिपादन किया था।

प्रश्न 3. राइबोसोम कहाँ पाये जाते हैं।
उत्तर: राइबोसोम माइटोकॉन्ड्रिया, हरित लवक एवं कोशिकाद्रव्य में पाये जाते हैं।

आशा है आपको यह Post पसंद आया होगा, All Exam की परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु ExamSector को बुकमार्क जरूर करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *