Rajasthan Police Si Exam Paper 1st Hindi 15 September 2021 (Answer Key) | Page 4 of 5 | ExamSector
Rajasthan Police Si Exam Paper 1st Hindi 15 September 2021 (Answer Key)

61. किस शब्द की संधि सही है ?
(1) मातृ + इच्छा = मातृच्छा
(2) मही + इंद्र = महींद्र
(3) उपरि + उक्त = उपरोक्त
(4) गुरु + उपदेश = गुरुपदेश

Click to show/hide

Ans. – 2

62. किस शब्द की संधि सही नहीं है ?
(1) स्व + छंद = स्वच्छंद
(2) तृष् + ना = तृष्णा
(3) षट् + वदन = षडवदन
(4) सत् + मति = सन्मति

Click to show/hide

Ans. – 3

63. ‘अभीष्ट’ का सही संधि विच्छेद है :
(1) अभी + ईष्ट
(2) अभी + इष्ट
(3) अभि + ईष्ट
(4) अभि + इष्ट

Click to show/hide

Ans. – 4

64. ‘चंद्रमौलि’ शब्द में कौन सा समास है ?
(1) बहुव्रीहि
(2) द्वंद्व
(3) अव्ययीभाव
(4) तत्पुरुष

Click to show/hide

Ans. – 1

65. एकाधिक उपसर्गों से निर्मित शब्द है :
(1) अधिनायक
(2) परियोजना
(3) आलोचना
(4) व्यवहार

Click to show/hide

Ans. – 4

66. निम्नलिखित में कौन सा शब्द उपसर्ग रहित है ?
(1) आपदा
(2) आस्तिक
(3) आहत
(4) आस्था

Click to show/hide

Ans. – 1

67. ‘यावज्जीवन’ सामासिक पद में कौन सा समास
(1) द्वंद्व
(2) कर्मधारय
(3) अव्ययीभाव
(4) तत्पुरुष

Click to show/hide

Ans. – 3

68. किस विकल्प के सभी शब्द संप्रदान तत्पुरुष समास के उदाहरण हैं ?
(1) पदच्युत, रोकड़बही
(2) राहखर्च, देश निकाला
(3) गुरुभाई, आशातीत
(4) रसोईघर, देशभक्ति

Click to show/hide

Ans. – 4

69. किस शब्द में द्वंद्व समास नहीं है ?
(1) लेनदेन
(2) भलामानस
(3) तैंतालीस
(4) बोलचाल

Click to show/hide

Ans. – 2

70. ‘ईय’ प्रत्यय से रहित शब्द है
(1) भारतीय
(2) माननीय
(3) भवदीय
(4) राष्ट्रीय

Click to show/hide

Ans. – 2

71. किस शब्द में ‘दान’ प्रत्यय प्रयुक्त नहीं हुआ
(1) कलमदान
(2) खानदान
(3) रक्तदान
(4) इत्रदान

Click to show/hide

Ans. – 3

72. किस शब्द में ‘प्र’ उपसर्ग प्रयुक्त नहीं हुआ है ?
(1) प्रख्यात
(2) प्रज्वलित
(3) प्रत्यूष
(4) प्रकृति

Click to show/hide

Ans. – 3

73. किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय दोनों प्रयुक्त हुए है ?
(1) आधिपत्य
(2) आर्थिक
(3) कुसुमित
(4) विद्वता

Click to show/hide

Ans. – 1

74. किस शब्द में दो प्रत्ययों का प्रयोग हुआ है?
(1) मित्रता
(2) सुन्दरता
(3) विवशता
(4) मानवता

Click to show/hide

Ans. – 4

75. कौन सा शब्द तद्भव नहीं है ?
(1) कंगन
(2) घर
(3) कुक्कुर
(4) भंडार

Click to show/hide

Ans. – 1

76. निम्नलिखित में देशज शब्द है :
(1) चमगादड़
(2) मखौल
(3) लंगोट
(4) नुक्कड़

Click to show/hide

Ans. – 3

77. किस विकल्प में सभी शब्द विदेशी मूल के हैं ?
(1) लालच, कमरा
(2) कबूतर, आसरा
(3) आज, चेहरा
(4) मसाला, नमक

Click to show/hide

Ans. – 4

78. निम्नलिखित में तत्सम शब्द है :
(1) कुटुंब
(2) पड़ोसी
(3) महीना
(4) संजोग

Click to show/hide

Ans. – 1

79. किस विकल्प में सभी शब्द तत्सम हैं ?
(1) मस्तक, श्वास
(2) आधा, काम
(3) सच, ग्राम
(4) छिद्र, सौ

Click to show/hide

Ans. – 1

80. निम्नलिखित में तद्भव शब्द है :
(1) वानर
(2) मनुष्य
(3) मुख्य
(4) माँ

Click to show/hide

Ans. – 4

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pages: 1 2 3 4 5

Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *