RAS Geography Questions in Hindi | Page 9 of 10 | ExamSector
RAS Geography Questions in Hindi

Q1. पृथ्वी की आंतरिक संरचना के सम्बन्ध में सर्वाधिक महत्वपूर्ण जानकारी का स्त्रोत क्या है ?
A.अप्राकृतिक साधन
B.भूकम्प विज्ञान
C.ज्वालामुखी क्रिया
D.प्लेट विवर्तनिकी

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q2. सियाल सीमा और निफे के रूप में भूगर्भ का विभाजन किसके द्वारा किया गया है ?
A.वैन डर ग्रैट द्वारा
B.डेली द्वारा
C.होम्स द्वारा
D.स्वेस द्वारा

Click to show/hide

Answer :- ( D )

Q3. पृथ्वी के धरातल से केंद्र की ओर निम्नलिखित का सही क्रम क्या होगा ?
I. सीमा II. सियाल III. निफे
A.I, II, III
B.II, I, III
C.I, III, II
D.III, II, I

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q4. निम्नलिखित में से कौन – सा कथन सत्य है ?
A.सियाल में ग्रेनाइट एवं नीस जैसी चट्टानों की प्रधानता है |
B.सीमा का निर्माण मुख्यत बेसाल्ट एवं ग्रैब्रो जैसी चट्टानों से हुआ है ?
C.क्रोड में निकेल एवं लोहा जैसे तत्वों की अधिकता है |
D.उपर्युक्त सभी

Click to show/hide

Answer :- ( D )

Q5. भूपृष्ठ की किस परत में बैसाल्ट चट्टानों की अधिकता है ?
A.सियाल
B.सीमा
C.निफे
D.किसी में नहीं

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q6. पृथ्वी के किस भाग में निकेल और लोहा की प्रधानता है ?
A.सियाल
B.सीमा
C.निफे
D.किसी में नहीं

Click to show/hide

Answer :- ( C )

Q7. पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत के लिए सर्वप्रथम ‘सियाल’ (SiAl) शब्द का प्रयोग किसने किया ?
A.होम्स
B.स्वेस
C.जेफ़रीज
D.डेली

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q8. पृथ्वी की तीन संकेंद्री परतों में ऊपर से दूरी परत का नाम क्या है ?
A.सियाल
B.सीमा
C.निफे
D.इनमें से कोई नहीं

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q9. पृथ्वी के केंद्र में पाया जाने वाला चुम्बकीय पदार्थ है –
A.ग्रेनाइट
B.बैसाल्ट
C.निकेल
D.डायोराइट

Click to show/hide

Answer :- ( C )

Q10. स्वेस ने पृथ्वी के आंतरिक भाग को तीन भोगो में बांटा था | उनके विभाजन में नही है –
A.सियाल
B.सीमा
C.निफे
D.सबस्टैटम

Click to show/hide

Answer :- ( D )

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pages: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10

Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *