सांकेतिक भाषा ( Codeing – Decodeing )
- इस प्रकार के परीक्षण में किसी शब्द विशेष को एक निश्चित |नियम के अनुसार एक कल्पित मान या कोड में व्यक्त किया जाता है। अक्षरों का यह काल्पनिक मान ही सांकेतिक भाषा कहलाता है। इस गुप्त भाषा का पता लगाकर प्रश्न को हल करना होता है।
महत्वपूर्ण तथ्य
- इस अध्याय में निपुणता के लिए अंग्रेजी वर्णमाला के सीधे व विपरीत क्रम में प्रत्येक वर्ण का क्रमांक याद होना आवश्यक है अन्यथा प्रश्न को हल करने में समय अधिक लगता है।
अंग्रेजी वर्णमाला (सीधा क्रम)
A B C D E F G H I J K L M |
- इस क्रम को याद रखने के लिए इजोटी (EJOTY) शब्द को याद रखना चाहिए क्योंकि अंग्रेजी वर्णमाला में 55 वॉ, J10वॉ,015वॉ, T 20 वॉ, Y25 वॉ, अक्षर है। इसके आधार पर किसी भी अक्षर का कोड ज्ञात किया जा सकता है।
प्रश्नों के महत्वपूर्ण तथ्य
- सभी नियमों की जाँच करने के पश्चात् कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आते है जो परीक्षोपयोगी है। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि अंग्रेजी वर्णमाला का सीधा व विपरीत क्रमांक कण्ठस्थ होना चाहिए।
2. सवाल हल करते समय जब यह ज्ञात हो जाए कि प्रश्न में क्या नियम है तो पूछे गए प्रश्न को पूरा हल करने की अपेक्षा शब्द के प्रथम व अन्तिम अक्षर का कोड ज्ञात करे और विकल्पों में से उत्तर चुने। सामान्यतः इसके आधार पर सही विकल्प ज्ञात हो जाता है यदि फिर भी उत्तर ज्ञात न हो तो अन्तिम से दूसरे अक्षर का कोड ज्ञात करे।
3. जब शब्दों के अक्षरों का कोड बिल्कुल भिन्न शब्दों में कोड दे तो मान लीजिए कि मूल शब्द के अक्षरों में योग व घटाव की क्रिया करके कोड प्राप्त किये गए है।
4. जब शब्द के अक्षर का कोड ऐसा शब्द हो जिसके सभी वर्ण मूल शब्द में आ रहे है तो वहाँ वर्णमाला क्रमांक को काम में ना लेकर मूल शब्दों के अक्षरों को स्थान परिवर्तन वाला नियम लगाए।
5. जब शब्द का कोड संख्या में दिया जाए तो मान लीजिए कि निश्चित रूप से शब्द में वर्णमाला क्रमांक को जोडने या गुणा करने की क्रिया होगी जब शब्द का कोड उसके अक्षरों के मान से साधारण संख्या है। तो जोड का कार्य होगा और जब शब्द का मान बहुत बड़ी संख्या में हो तो निश्चित रूप से गुणा की क्रिया होगी।
6. इस अध्याय में निपुणता के लिए अधिक से अधिक प्रश्नों का अभ्यास करें जिससे नियमों की पहचान और उसके आधार पर प्रश्न हल हो सकें।
नियम-1 योग का नियम
EX:- यदि ROSE = TOUG तो BISCUIT को किस प्रकार लिखेंगे?
(a) GJTDVJU (b) DKVEWKV (C) DKUEWKY (C) DKUEWKV
Click to show/hide
नियम 2-घटाव का नियम
Ex:- यदि MINDको कूट-भाषा में KGLB लिखा जाता है तो DIAGRAM को उसी कूट-भाषा में किन अक्षरों में लिखेंगे?
(a)GLPEYKB (b)BGYEPYK (c)LKBGYPK (d)BGYPYEK
Click to show/hide
नियम 3-मिश्रित (योग/घटाव) का नियम
Ex:- यदि किसी सांकेतिक भाषा में DRAMA को Avxox लिखा जाता है तो उसी भाषा कोड में WORLD को कैसे लिखा जाएगा?
(A) TSOPA (B) SIXPA (C) TSNOA (D) TTOPA
Click to show/hide
नियम 4-वर्ण व्यवस्था में परिवर्तन
Ex:- यदि किसी सांकेतिक भाषा में UDOMETER को DUMOTERE लिखा जाता है तो उसी भाषा कोड में SUBLEASE को कैसे लिखा जाएगा?
(a)USLBESAE (b)USLBAEES (C)USBAELES (d)USLBEAES
Click to show/hide
नियम 5-विपरीत वर्ण का नियम
EX:- यदि किसी सांकेतिक भाषा में MENTAL को NVMGZO लिखा जाता है तो उसी भाषा कोड में SILVER को कैसे लिखा जाएगा?
(A) HROEVI (B) HORVEI (C) GROVEI (D) GRORVI
Click to show/hide
भाग- II
- कूटभाषा परीक्षा में केवल LETTERS (अक्षर) का LETTERS (अक्षर) में| ही कूट नहीं होता है इसमें ENGLISH LETTERS का NUMBERS अर्थात संख्या विशेष चिन्हो में भी CODING की जा सकती है।
EX:- :एक निश्चित कोड में CONSCIOUSLY को PEBNPJEXNKM, लिखा जाता है उसी कोड में SOIL को कैसे लिखा जायेगा?
(a) NEKJ (6) NEJK (C) JENK (d) ENJK
Click to show/hide
EX:- एक निश्चित कोड में GARDENको 325764, WATER को 92165 लिखा जाता है तो उसी कोड में WARDEN को कैसे लिखा जायेगा
(a) 925764 (b) 295764 (c) 952764 (d) 95726410
Click to show/hide
भाग- III
- इस प्रकार की परीक्षा में केवल शब्दों का मिलान करना है। यहां 3 शब्द जिनका कोई अर्थ नहीं है 3 सार्थक शब्दों के कूट होते है उनमें से दो या एक शब्द पुनः किसी कोड़ में मिला दिये जाते है, जो किसी शब्द को निरुपित करते है। इसी प्रकार तीसरा शब्द भी तीसरी बार के प्रयोग से स्पष्ट हो जाता है कि यह किसका कूट है। उदाहरण को ध्यान से पढ़ें
EX:- यदि किसी सांकेतिक भाषा में TOD SE RO का तात्पर्य वह कार्यरत है, TO SE SoD का तात्पर्य लड़की प्रसन्न है तथा or SUK TO का तात्पर्य लड़की मदद चाहिए हो, तो उसी सांकेतिक भाषा में प्रसन्न के लिए कौन सा संकेत है।
(A) RO (B) SOD (C) TO (D) SE
Click to show/hide
Ex:- यदि केला को सेब, सेब को अंगूर, अंगूर को आम, आम को काजू और काजू को अमरूद, अमरुद को पपीता कहा जाए तो कौनसा फल फलों का राजा है
[toggle]हल- ऐसे प्रश्नों को हल करते समय पूछे गये प्रश्न को अपने व्यक्तिगत जीवन पर लागू करना चाहिए। हम जानते हैं कि फलों का राजा आम होता है और आम को प्रश्न में काजू कहा गया है अतः फलों का राजा काजू होगा। [toggle]
भाग- IV
- इस अध्याय के प्रश्नों को हल करते समय अंग्रेजी वर्णमाला के वर्गों के सीधे व विपरीत क्रमांक कणठस्थ होने चाहिए। कुछ प्रमुख नियमों पर आधारित प्रश्न व्याख्या सहित दिये जा रहे हैं।
EX:- यदि D = 4, COVER = 63 तो BASIS = ?
इने भी जरूर पढ़े –
- Solved Previous Year Papers
- सभी राज्यों का परिचय हिंदी में।
- राजस्थान सामान्य ज्ञान ( Rajasthan Gk )
- Reasoning Notes And Test