RRB NTPC Main Exam 18-01-2017 | ExamSector
RRB NTPC Main Exam 18-01-2017

NTPC मुख्य परीक्षा 18-01-2017 के Gk And Gs Question – Answer

  • दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से ExamSector टीम के द्वारा RRB NTPC Main Exam 18-01-2017 Gk And GS के तीनों पारीयों  के Question – Answer उपलब्ध किये है।

Read Also —-

 RRB NTPC Tire 1 Exam Paper 2016

NTPC मुख्य परीक्षा 17-01-2017

NTPC मुख्य परीक्षा 18-01-2017

पारी = 1st

  1. भारतीय रेल नेटवर्क लगभग 8000 स्टेशनों को जोड़ता है।
  2. हबल का नियम खगोलिकी से संबंधित है।
  3. नदी द्वीप माजुली, जो भारत का पहला और एकमात्र द्वीप जिला बन गया है, असोम में स्थित है।
  4. ‘डब्ल्यू-डब्ल्यू एफ’ का पूरा नाम वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फेडरेशन है।
  5. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी।
  6. पृथ्वी की सतह का पलायन वेग लगभग 11.2 किमी०/सकेण्ड है।
  7. वृहदेश्वर मंदिर तमिलनाडु में स्थित है।
  8. ‘हांगुल’ प्रजाति को कश्मीरी हिरण भी कहा जाता है।
  9. मानव हाइपोथेलेमस ग्रंथि मस्तिष्क में उपस्थित होती है
  10. ‘रेलवायर’ रेलवे ब्रॉडबैण्ड सेवा है।
  11. इलेक्ट्रॉन के समतुल्य प्रतिद्रव्य कणों को पॉजिट्रॉन कहा जाता है।
  12. पूर्ण सूर्यग्रहण तब होता है जब सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में हो।
  13. 1915-16 में स्थापित ‘होमरूल लीग’ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सहायक इकाई के रूप में काम करती थी।

NTPC मुख्य परीक्षा 18-01-2017

पारी = 2nd

  1. आरएडब्ल्यू (RAW) का पूरा नाम रिसर्च एण्ड एनालिसि विंग है।
  2. सोर्स कोड को ऑब्जेक्ट कोड में बदलने वाले प्रोग्राम को कम्पाइलर कहा जाता है।
  3. ‘राष्ट्रीय भू-भौतकीय अनुसंधान संस्थान’ हैदराबाद में स्थित है।
  4. 1928 में गठित ‘इंडिपेंडेंस फॉर इंडिया लीग’ के अध्यक्ष श्रीनिवास आयंगर थे।
  5. रेशम उत्पादन चीन में आरंभ हुआ था।
  6. सन् 1923 में तीन स्थिति (थ्री पोजीशन) ट्रेफिक सिग्नल को गैरेट मॉर्गन ने पेटेंट कराया था।
  7. वेबपेज पर वापस आने वाले यूजर्स की पहचान के लिए कुकीज का प्रयोग किया जाता है।
  8. पृथ्वी के बाहृय पटल पर उपलब्ध दूसरा सबसे प्रचुर तत्व सिलिकॉन है।
  9. लाल, हरा तथा नीला समूह के रंग सामान्यतया प्रकाश के प्राथमिक रंगों के रूप में जाना जाता है।
  10. ‘सप्तऋषि’ एक तारामंडल का नाम है।
  11. गोवा को महाराष्ट्र में विलय का विकल्प वर्ष 1967 में दिया गया था।
  12. संविनय अवज्ञा आंदोलन 12 मार्च 1930 को चारंभ हुआ था। मछली के हृदय में दो कक्ष होते है।

NTPC मुख्य परीक्षा 18-01-2017

पारी = 3rd

  1. त्वचा की सबसे ऊपरी खुली परत को एपिडर्मिस (बाह्य त्वचा) कहा जाता है।
  2. लाइफलाइन एक्सप्रेस (दुनिया के पहले ट्रेन में स्थित अस्पताल) ने 16 जुलाई, 1991 को अपनी पहली यात्रा शुरू की।
  3. उस चन्द्र मिशन का नाम अपोलो-11 है जिसने चाँद पर मनुष्य को उतारा था।
  4. ‘इंटीग्रेटेड सर्किट्स’ कम्प्यूटर के तीसरी पीढ़ी से संबंधित है।
  5. लुप्तप्राय एशियाटिक शेर गुजरात राज्य में पाए जाते है।
  6. दक्षिणी भारत का सर्वोच्च शिखर अनाईमुदी है।
  7. 1989 में ‘वर्ल्ड वाइड वेब’ का आविष्कार टिम बर्नर्स-ली ने किया था।
  8. भारतीय संविधान का अनुच्छेद-21(A) शिक्षा के अधिकार को परिभाषित करता है।
  9. ‘यजुर्वेद’ में यजुर शब्द का अर्थ समर्पण है।
  10. प्रोसिजर ओरिएंटेड लैंग्वेज प्रोग्राम को मशीन लैंग्वेज में बदलने के लिए कंपाइलर का प्रयोग किया जाता है।
  11. डेटा प्रोसेसिंग के संदर्भ में सैप (SAP) सिस्टम एप्लीकेशन प्रोडक्ट्स का संक्षिप्त रूप है।
  12. मानव रक्त का अनुमानित pH मान 7.4 है।
  13. भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए न्युनतम आयु सीमा 35 वर्ष है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *