सार्थक अंक क्या है , परिभाषा , नियम
सार्थक अंक क्या है , परिभाषा , नियम significant figures or digits in hindi
sarthk ank kya hai or sarthk ank ka upyog
- किसी भौतिक राशि को शुद्ध रूप में व्यक्त करने वाले अंकों को सार्थक अंक कहा जाता है एवं दूसरे शब्दों में किसी निश्चित भौतिक राशि के माप की व्याख्या करने के लिए आवश्यक अंकों की संख्या को सार्थक अंक कहते हैं।
सार्थक अंक ज्ञात करने के लिए नियम प्रमुख हैं—
- सभी अशून्य अंक सार्थक अंक होते हैं। उदाहरण के लिए- a= 0.3964 में चार सार्थक अंक हैं जबकि a =0.294 में तीन सार्थक अंक हैं।
- दो अशून्य अंकों के मध्य आने वाले सभी शून्य सार्थक होते हैं। जैसे- = 2.00042 में सार्थक अंक 6 हैं तथा 1.0608 में 5 हैं।
- यदि संख्या एक से कम हो तो दशमलव बिन्दु के दाहिने तथा अशून्य अंक के बायीं ओर उपस्थित सभी शून्य सार्थक अंक नहीं होंगें। जैसे-x= 0.0036 में सार्थक अंक 2 है।
- दशमलव बिन्दु के अन्तिम अशून्य अंक के पश्चात् दाहिनी ओर आन वाले सभी शून्य सार्थक अंक होते हैं। जैसे-0.0600 में 6,0,0 तीन सार्थक अंक हैं। परन्तु 6 से पहले वाला अंक सार्थक अंक नहीं होगा।
- अशून्य अंक के दाहिनी ओर स्थित सभी शून्य सार्थक नहीं होत हा जैसे-2000 में केवल 1 ही सार्थक अंक है। जबकि 23600 में तान सार्थक अंक हैं।
- अन्तिम अशून्य राशि के दायीं ओर आने वाले सभी शून्य सार्थक होते हैं यदि इनको मापन द्वारा प्राप्त किया गया है। जैसे कि एक वस्तु का वेग 2015 m/s है तो सार्थक अंक 4 होंगे यदि 2.015 m/ sहै तो भी सार्थक अंक 4 ही होंगे। यदि 2.015 x 10 m/s हैं तो भी सार्थक अंक 4 ही होंगे।
- इसमें 10 की घातों को सार्थक अंकों में नहीं गिना जाता है। जैसे-1.6 x 10-19 में केवल दो ही सार्थक अंक होते हैं।
- दशमलव की स्थिति बदलने से सार्थक अंकों की संख्याएँ नहीं बदलती हैं। जैसे-28.4 और 2.84 में समान (3) सार्थक अंक होंगे।
उदा. :- निम्नलिखित के लिए सार्थक अंक लिखो—
(i) 5238 N (ii) 4200 kg. (iii) 34.000 m. (iv) 0.02340 N/m,
हल- (i) 5238N के लिए सार्थक अंक 4 होंगे।
(ii) 4200 kg. के लिए 4 सार्थक होंगे।
(iii) 34.000 m. में 5 सार्थक अंक होंगे।
(iv) 0.02340 N/m में 4 सार्थक होंगे।
इने भी जरूर पढ़े –
नोट :- दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रश्न का आंसर चाहिए तो अपना प्रश्न कमेंट के माध्यम से हमें भेजें !
Read Also This