सेटेलाइट गुणसूत्र क्या है ? | ExamSector
सेटेलाइट गुणसूत्र क्या है ?

सेटेलाइट गुणसूत्र क्या है ?

satellite gunsutra kya hai ?

गुणसूत्र के सिरे पर स्थित लगभग गोलाकार संरचना पाई जाती है जिसे सेटेलाइट (Satellite) कहते हैं। यह गुणसूत्र के अन्य भागों से द्वितीयक संकीर्णन (Secondary constriction) के द्वारा अलग होता है। जिन गुणसूत्रों में सेटेलाइट पाया जाता है उसे सेटेलाइट गुणसूत्र (Satellite Chromosome) अथवा सैट-गुणसूत्र (SATChromosome) कहते हैं। सैटेलाइट का स्थान और आकार निश्चित होने के कारण यह भी गुणसूत्र (Chromosome) का विशिष्ट लक्षण माना जाता है।

  • सैटेलाइट गुणसूत्रों को एसएटी क्रोमोसोम भी कहा जाता है.
  • सैटेलाइट गुणसूत्रों में थाइमोन्यूक्लिक एसिड नहीं होता.
  • सैटेलाइट गुणसूत्रों में न्यूक्लियोलर आयोजन क्षेत्र होता है.
  • सैटेलाइट गुणसूत्रों में न्यूक्लियोलस गठन और आरआरएनए संश्लेषण होता है.
  • मनुष्यों में, गुणसूत्र संख्या 13, 14, 15, 21 और 22 सैटेलाइट गुणसूत्रों के उदाहरण हैं.

⇒ Latest प्रश्न उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें ! :– Click Here

जीवविज्ञान (Biology) Question and Answer in Hindi

प्रश्न 1. सोलेनायड किस संरचना से सम्बन्धित है –
(अ) केन्द्रक
(ब) केन्द्रिका
(स) क्रोमेटिन
(द) न्यूक्लिओइड

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (स) क्रोमेटिन }

प्रश्न 2. क्रोमेटिन का उपयुक्त अभिरंजक है –
(अ) सेफ्रेनीन
(ब) एसीटोकारमीन
(स) लाइट ग्रीन
(द) एनीलीन ब्ल्यू

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (ब) एसीटोकारमीन }

प्रश्न 3. जीवाणुओं में निम्न में से क्या अनुपस्थित होता है –
(अ) DNA
(ब) हिस्टोन
(स) RNA
(द) उपरोक्त सभी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (ब) हिस्टोन }

प्रश्न 4. संकोशिकी (Coenocyte) दशा का उदाहरण है –
(अ) वाउचेरिया शैवाल
(ब) रेखित पेशी की कोशिकाएँ
(स) एस्कैरिस की एपीथीलियल कोशिकाओं में
(द) उपरोक्त सभी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (अ) वाउचेरिया शैवाल }

प्रश्न 5. केन्द्रक झिल्ली का उद्भव किस कोशिकीय अवयव से होता है –
(अ) माइटोकॉन्ड्रिया
(ब) गाल्जीकाय
(स) अंतर्द्रव्यी जालिका
(द) लाइसोसोम

उत्तर  :- ?????

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

Q. गुणसूत्रों की खोज किसने की थी?

  • क्रोमोसोम की खोज वाल्थर फ्लेमिंग ने की थी।

Q. गुणसूत्र के खोजकर्ता कौन है?

  • गुणसूत्र की खोज सर्वप्रथम जर्मन जीवविज्ञानी वाल्थर फ्लेमिंग ने की थी।

आशा है आपको यह Post पसंद आया होगा, All Exam की परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु ExamSector को बुकमार्क जरूर करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *