चाल किसे कहते हैं?परिभाषा,प्रकार,मात्रक और विमीय सूत्र
चाल किसे कहते हैं?परिभाषा,प्रकार,मात्रक और विमीय सूत्र
Speed in Hindi and Types of Speed in Hindi
चाल (Speed)
- किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं। यह एक अदिश राशि है। इसका SI मात्रक मी / से तथा विमा [M°LT-1 ] होती है |
चाल (v) = चली गई दूरी (s) / लिया गया समय (t) - एक गतिमान वस्तु की चाल सदैव धनात्मक होती है। यह कभी भी ऋणात्मक या शून्य नहीं हो सकती है।
चाल के प्रकार (Types of Speed)
- चाल चार प्रकार की होती हैं
(i) एकसमान चाल या स्थिर चाल (Uniform Speed or Constant Speed) –
- जब कोई वस्तु समान समयान्तरालों में समान दूरी तय करती है, तो इसकी चाल एकसमान चाल या स्थिर चाल कहलाती है।
(ii) असमान ( परिवर्ती) चाल या अस्थिर चाल (Non-uniform Speed or Variable Speed) –
- जब कोई वस्तु समान समयान्तरालों में असमान दूरी तय करती है, तो इसकी चाल असमान चाल या अस्थिर चाल कहलाती है।
(iii) औसत चाल (Average Speed) –
- किसी गतिमान वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी तथा दूरी तय करने में लगे कुल समय के अनुपात को वस्तु की औसत चाल कहते हैं।
औसत चाल = चली गई कुल दूरी / लिया गया कुल समय - जब कोई वस्तु भिन्न-भिन्न दूरियाँ, S1 + S2 + S3 + ……भिन्न-भिन्न समयान्तरालों t1 + t2 + t3 + ……कि में तय करती है,
तब
औसत चाल = S1 + S2 + S3 + …… / t1 + t2 + t3 + ……
(iv) तात्क्षणिक चाल ( Instantaneous Speed) –
- किसी विशेष क्षण पर वस्तु की चाल को उस वस्तु की तात्क्षणिक चाल कहते हैं।
तात्क्षणिक चाल = विशेष क्षण में चली गई दूरी / क्षणिक समय
Important Points of Speed in Hindi
- जब एक गतिमान मोटर साइकिल एक सीधे पथ पर समान समयान्तराल में समान दूरियाँ तय करती है, तो इसकी गति एकसमान गति कहलाती है।
- जब एक मोटर साइकिल भीड़ वाले बाजार से गुजरती है, तो उसकी गति असमान गति कहलाती है।
Read Also :-
- [भौतिक विज्ञान] Physics Notes :- यहाँ क्लिक करें !
- { *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें !
चाल किसे कहते हैं?परिभाषा,प्रकार,मात्रक और विमीय सूत्र FAQ :-
1.न्यूटन का गति का पहला नियम किससे संबंधित है:-
A. संवेग
B. जड़त्व
C.त्वरण
D. भार
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B. जड़त्व }
2.न्यूटन का गति का दूसरा नियम किससे संबंधित है:-
A.संवेग
B.त्वरण
C.चाल
D.संवेग परिवर्तन की दर
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { D. संवेग परिवर्तन की दर }
3.न्यूटन के किस नियम से हमें बल की परिभाषा प्राप्त होती है:-
A.गति का पहला नियम।
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमे से कोई नहीं
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B. गति का दूसरा नियम }
4. F=ma न्यूटन के किस नियम को दर्शाता है:-
A.गति का पहला नियम
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B.गति का दूसरा नियम }
5.क्रिया-प्रतिक्रिया न्यूटन के गति के किस नियम से संबंधित है:-
A.पहला नियम
B.दूसरा नियम
C.तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं
उत्तर ⇒ ???????
Q चाल का प्रतीक क्या है?
- Answer: चाल का मात्रक मीटर प्रति सेकंड (ms-1 ) है।
Q. चाल का सूत्र क्या है?
- Answer: चाल– कोई वस्तु इकाई समय में जितनी दूरी तय करती है, उसे उसकी चाल कहते है। चाल एक अदिश राशि है। इसकाSI मात्रक मीटर प्रति सेकण्ड होता है।
Read Also This