Sport ( Hockey ) Question-Answer in Hindi | ExamSector
Sport ( Hockey ) Question-Answer in Hindi

Sport ( Hockey ) Question-Answer in Hindi

हॉकी से सम्बंधित प्रश्न

  • आगा खां कप किस खेल से संबंधित है? – हॉकी 
  • बेटन कप किस खेल से संबद्ध है? – हॉकी 
  • ‘बुली’ शब्द का प्रयोग कौन-से खेल में किया जाता है? – हॉकी 
  • ‘लेडी रतन टाटा ट्रॉफी’ किस खेल से संबंधित है? – हॉकी 
  • ‘रोल-इन’ शब्द किसमें प्रयुक्त होता है? – हॉकी
  • वर्ष 2016 की पुरुष हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी किस देश ने जीती? – ऑस्ट्रेलिया

Hockey quiz questions

1. जिस भारतीय हॉकी टीम ने वर्ष 1928 में एम्सटर्डम में प्रथम ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता उस टीम का कप्तान कौन था?
(a) ध्यानचंद
(b) जयपाल सिंह
(c) लैबोखान
(d) किशन लाल
S.S.C.संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013 

Click to show/hide

उत्तर-(b)
वर्ष 1928 में एम्सटर्डम में प्रथम ओलंपिक स्वर्ण पदक भारत ने जीता था, इस टीम के कप्तान जयपाल सिंह थे। तब से लेकर भारतीय टीम लगातार 6 बार (1928, 1932, 1936, 1948, 1952 तथा 1956) स्वर्ण पदक जीत चुकी। 1964 एवं 1980 के ओलंपिक खेलों में भी भारत ने हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था।

2. ओलंपिक खेलों में हॉकी में भारत ने पहला स्वर्ण पदक किस वर्ष जीता था?
(a) 1924 ई. में
(b) 1928 ई. में
(c) 1932 ई. में
(d) 1936 ई. में
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006 

Click to show/hide

  उत्तर-(b)
भारत ने अपना अंतिम हॉकी ओलंपिक, स्वर्ण पदक 1980 के मास्को ओलंपिक में जीता था। मास्को ओलंपिक में भारताय हापा टीम के कप्तान वासुदेवन भास्करन थे। उल्लेखनीय है कि भारत ने सर्वाधिक 8 बार ओलंपिक हॉकी का स्वर्ण पदक जीता है जिसमें सबसे पहला स्वर्ण पदक उसने 1928 में नीदरलैंड्स को पराजित कर एम्सटर्डम ओलंपिक में जीता था। 

3. सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट 2009 का फाइनल खेला गया था
(a) भारत और मलेशिया के बीच
(b) भारत और पाकिस्तान के बीच
(c) पाकिस्तान और मलेशिया के बीच
(d) मलेशिया और जापान के बीच
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009 

Click to show/hide

  उत्तर-(a)
सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, 2009 का फाइनल भारत और मलेशिया के मध्य खेला गया था। जिसमें भारत ने मलेशिया को 3-1 से पराजित किया था। सुल्तान अजलान शाह कप का 21वां आयोजन 24 मई, 2012 से 3 जून, 2012 के मध्य मलेशिया में हुआ जिसमें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट -2012 का स्वर्ण पदक न्यूज़ीलैंड ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर जीता। न्यूज़ीलैंड ने पहली बार यह खिताब जीता है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता की पांच बार की विजेता रही भारतीय हॉकी टीम को इस बार कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। भारत ने 3-1 से ग्रेट ब्रिटेन को हराकर कांस्य पदक जीता। वर्ष 2016 का यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-0 हराकर जीता। 

4. 2012 में सुल्तान अज़लान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक किस देश ने जीता था?
(a) न्यूजीलैंड
(b) दक्षिण कोरिया
(c) अर्जेंटीना
(d) भारत
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2012 

Click to show/hide

उत्तर-(a)  

इने भी जरूर पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *