केन्द्रिका की संरचना तथा कार्य (Structure and function of Nucleolus) | ExamSector
केन्द्रिका की संरचना तथा कार्य (Structure and function of Nucleolus)

केन्द्रिका की संरचना तथा कार्य (Structure and function of Nucleolus)

Structure and function of Nucleolus in Hindi

केन्द्रिका (Nucleolus)

  • इसकी खोज फोन्टाना (1781) ने की। यह झिल्ली रहित संरचना है। केन्द्रक में एक या अनेक केन्द्रिक हो सकती हैं। केन्द्रिक का निर्माण गुणसूत्रों के द्वितीयक संकीर्णन क्षेत्र से होता है। अतः ये संकीर्णन केन्द्रिक संघटक कही जाती हैं। केन्द्रिक में मुख्यतः प्रोटीन्स DNA व RNA पाये जाते हैं। केन्द्रिक में कम महत्त्व वाला तरल होता है जो रवाहीन आधात्री या पार्स एमोफ कहलाता है।

केन्द्रिका की परासंरचना (Ultra Structure of Nucleolus)

केन्द्रिक निम्न चार अवयवों का बना होता है –

  1. तन्तुकी भाग (Fibrillar Part): इसमें DNA व RNA के तन्तुक होते हैं। DNA के तन्तुक समूह में पाये जाते हैं। DNA से rRNA का निर्माण होता है।
  2. कणिकीय भाग (Granular Part): ये राइबोन्यूक्लिओप्रोटीन के कण होते हैं।
  3. रवाहीन मैट्रिक्स (Amorphous Matrix): यह प्रोटीन से बना होता है तथा इसमें ही तन्तुकी व कणिकीय भाग अन्त:स्थापित रहते हैं, इसे पार्स एमोफ भी कहते हैं।
  4. क्रोमेटिन (Chromatin): केन्द्रिका को घेरे रहने वाले भाग को बाह्य केन्द्रकीय क्रोमेटिन तथा केन्द्रिक के अन्दर की ओर स्थित रहने वाले को अंत:केन्द्रकीय क्रोमेटिन कहते हैं। केन्द्रिक को राइबोसोम की फैक्ट्री (Factory) कहते हैं। इसका मुख्य कार्य rRNA का संश्लेषण करना व राइबोसोम बनाने का है।

केन्द्रिका के कार्य (Functions of Nucleolus)

  • (1) यह RNA का संग्रहण तथा राइबोसोम्स का निर्माण करता है।
  • (2) यह समसूत्री कोशिका विभाजन में मुख्य भूमिका निभाता है।
  • (3) केन्द्रिका आनुवंशिक सूचनाओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानान्तरित करने में मध्यस्थ का कार्य करता है।

⇒ Latest प्रश्न उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें ! :– Click Here

जीवविज्ञान (Biology) Question and Answer in Hindi

प्रश्न 1. सोलेनायड किस संरचना से सम्बन्धित है –
(अ) केन्द्रक
(ब) केन्द्रिका
(स) क्रोमेटिन
(द) न्यूक्लिओइड

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (स) क्रोमेटिन }

प्रश्न 2. क्रोमेटिन का उपयुक्त अभिरंजक है –
(अ) सेफ्रेनीन
(ब) एसीटोकारमीन
(स) लाइट ग्रीन
(द) एनीलीन ब्ल्यू

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (ब) एसीटोकारमीन }

प्रश्न 3. जीवाणुओं में निम्न में से क्या अनुपस्थित होता है –
(अ) DNA
(ब) हिस्टोन
(स) RNA
(द) उपरोक्त सभी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (ब) हिस्टोन }

प्रश्न 4. संकोशिकी (Coenocyte) दशा का उदाहरण है –
(अ) वाउचेरिया शैवाल
(ब) रेखित पेशी की कोशिकाएँ
(स) एस्कैरिस की एपीथीलियल कोशिकाओं में
(द) उपरोक्त सभी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { (अ) वाउचेरिया शैवाल }

प्रश्न 5. केन्द्रक झिल्ली का उद्भव किस कोशिकीय अवयव से होता है –
(अ) माइटोकॉन्ड्रिया
(ब) गाल्जीकाय
(स) अंतर्द्रव्यी जालिका
(द) लाइसोसोम

उत्तर  :- ?????

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

Q. केंद्रिका का मुख्य कार्य क्या है?

  • केन्द्रक हमारे शरीर की कोशिकाओं का अभिन्न भाग है। केन्द्रक कार्य यह है कि कोशिकाओं को बाँटने अहम हिस्सा होना, शरीर में राइबोसोम का उत्पादन करना, वंशानुगत गुणों को आगे बढ़ाना आदि।

Q. केंद्रिका की खोज कब हुई?

  • केन्द्रक की खोज रॉबर्ट ब्राउन ने 1831 में किया था।

आशा है आपको यह Post पसंद आया होगा, All Exam की परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु ExamSector को बुकमार्क जरूर करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *