प्रणोद तथा दाब (Thrust and Pressure)
प्रणोद तथा दाब (Thrust and Pressure)
Thrust and Pressure in Hindi
- किसी सतह के सम्पूर्ण क्षेत्रफल पर लगने वाले कुल लम्बवत् बल को प्रणोद कहते हैं। प्रणोद का प्रभाव उस क्षेत्रफल पर निर्भर करता है, जिस पर यह लगा होता है। प्रणोद तथा बल का मात्रक समान होता है। प्रणोद का SI मात्रक न्यूटन होता है। यह एक सदिश राशि है।
- किसी सतह के एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं।
दाब (p) = बल (F) / क्षेत्रफल (A) = प्रणोद / क्षेत्रफल
- इसका मात्रक न्यूटन/मी’ होता है। वैज्ञानिक ब्लैस पास्कल के सम्मान में, दाव के SI मात्रक को पास्कल भी कहते हैं, जिसे Pa से व्यक्त किया जाता है। यह एक अदिश राशि है। वायुमण्डलीय दाब 105 न्यूटन / मी2 होता है।
1 बार = 105 न्यूटन/मी2
- दाब किसी निश्चित दिशा में न होकर सभी दिशाओं में क्रियाशील होता है।
- उपरोक्त दाब के सूत्र से, किसी वस्तु पर लगा समान बल अलग-अलग दाब उत्पन्न करता है, जो उस क्षेत्रफल पर निर्भर करता हैं जिस पर बल आरोपित है। अतः किसी वस्तु के कम क्षेत्रफल पर बल लगाने के लिए अधिक दाब तथा अधिक क्षेत्रफल पर उतना ही बल लगाने के लिए कम दाब की आवश्यकता होती है।
important Points of प्रणोद तथा दाब (Thrust and Pressure)
- भारी वाहनों के पहियों के टायर काफी चौड़े बनाए जाते हैं, क्योंकि भारी वाहनों के पहियों के टायर चौड़े होने से क्षेत्रफल A अधिक होता है। सड़क अथवा जमीन पर लगने वाला दाब (p = F / A) कम हो जाता है, क्योंकि वाहन का भार अधिक क्षेत्रफल पर लगता है, इसलिए वाहन के पहिए सड़क में धँसने से बच जाते हैं।
- ऊँट रेगिस्तान में आसानी से चल लेता है, क्योंकि सूत्र, दाब = बल/क्षेत्रफल से, ऊँट के पैर के तलवे चौड़े होने के कारण इनका क्षेत्रफल अधिक होता है, अतः जमीन पर दाब कम लगता है। इस कारण तलवों के नीचे की जमीन नहीं धँसती है।
- गोताखोरों को जल के अन्दर से बाहर धीरे-धीरे खींचा जाता है, क्योंकि समुद्र से अधिक गहराई पर अत्यधिक दाव होता है। गहराई पर गोताखोरों के खून में अतिरिक्त वायु के घुले होने से खून का दाब भी बढ़ जाता है, जो बाह्य जल-दाब को सन्तुलित कर लेता है। यदि इन्हें जल से जल्दी से बाहर निकाला जाए तो उच्च रक्त दाब के कारण उनकी नाड़ियाँ फट जाएँगी और खून बहने लगेगा। धीरे-धीरे बाहर खींचने से उनके खून में घुली अतिरिक्त वायु स्वतः ही धीरे-धीरे बाहर निकल जाती है और उनकी नाड़ियों के फटने का डर नहीं रहता है।
Read Also :-
- [भौतिक विज्ञान] Physics Notes :- यहाँ क्लिक करें !
- { *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें !
प्रणोद तथा दाब (Thrust and Pressure) FAQs :-
Q. प्रणोद तथा दाब में क्या अंतर है?
- प्रणोद एक सतह पर सामान्य रूप से कार्य करने वाला बल है। दाब, क्षेत्रफल के अनुक्रमानुपाती है। जैसे-जैसे प्रणोद बढ़ता है दाब कम होता जाता है। दाब, आरोपित बल के व्युत्क्रमानुपाती है।
Q. प्रणोद बल का दूसरा नाम क्या है?
- इस बल को गुरुत्वाकर्षण बल कहते हैं।
1. यदि हम किसी दिए गए बल के क्षेत्र को बढ़ाते हैं, तो इससे दाब (प्रति इकाई क्षेत्र) [RRB 2018]
(a) बढ़ जाता है
(c) कम हो जाता है
(b) अपरिवर्तित रहता है
(d) शून्य हो जाता है
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { c }
2. थ्रस्ट (प्रणोद) प्रति इकाई क्षेत्र को क्या कहा जाता है? [RRB 2018]
(a) वस्तुमान
(b) बल
(c) दाब
(d) क्षेत्रफल
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { c }
3. रेल के नीचे लकड़ी के स्लीपर ( शहतीर ) इस्तेमाल किए जाते हैं। यह क्या उत्पादित करते हैं? [RRB 2018]
(a) बड़ा क्षेत्र, जिससे दाब घटे
(b) छोटा क्षेत्र, जिससे दाब बढ़े
(c) बड़ा क्षेत्र, जिससे दाब बढ़े
(d) लकड़ी के स्लीपर आसानी से मिल जाते हैं
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { a }
4. किस द्रव को काँच के एक बीकर में रखा गया है । द्रव स्तम्भ द्वारा बीकर के आधार पर आरोपित दाब के सम्बन्ध में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है? [NDA 2020]
(a) दाब, बीकर के आधार के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है
(b) दाब, द्रव स्तम्भ की ऊँचाई पर निर्भर करता है
(c) दाब, द्रव के घनत्व पर निर्भर नहीं करता है
(d) दाब, न तो बीकर के आधार के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है, न ही द्रव स्तम्भ की ऊँचाई पर निर्भर करता है
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { b }
5. 1 पास्कल 1… के बराबर होता है । [SSC CHSL 2018]
(a) न्यूटन मी2
(c) न्यूटन मी
(b) न्यूटन मी-2
(d) न्यूटन मी-1
उत्तर ⇒ ???????
Read Also This