त्वरण किसे कहते हैं, परिभाषा, सूत्र, मात्रक, प्रकार
त्वरण किसे कहते हैं, परिभाषा, सूत्र, मात्रक, प्रकार
Tvaran kise kahate hain & Types of Acceleration in Hindi
त्वरण (Acceleration) क्या है ?
- किसी गतिशील वस्तु के वेग-परिवर्तन की दर को उस वस्तु का त्वरण कहते हैं, इसे a से प्रदर्शित करते हैं। यह एक सदिश राशि है तथा इसका मात्रक मी / से2 होता है।
अतः- त्वरण = वेग – परिवर्तन (Δu) / समयान्तराल (Δt) - यदि किसी वस्तु का समयान्तराल Δt में वेग u से v हो जाता है, तब वस्तु का त्वरण
A = अन्तिम वेग – प्रारम्भिक वेग / समयान्तराल = v-u / t - यदि वस्तु का वेग समय के साथ बढ़ रहा है, तो त्वरण धनात्मक होता है और यदि वस्तु का वेग समय के साथ घट रहा है (अर्थात् u > v), तब त्वरण ऋणात्मक होता है। इस ऋणात्मक त्वरण को ही मन्दन (deceleration retardation) कहते हैं ।
त्वरण के प्रकार (Types of Acceleration)
त्वरण चार प्रकार के होते हैं
(i) एकसमान त्वरण या अचर त्वरण (Uniform Acceleration or Constant Acceleration)
- यदि किसी वस्तु के वेग में समान समयान्तरालों में समान परिवर्तन होता है, तो वस्तु का त्वरण एकसमान त्वरण कहलाता है।
(ii) असमान त्वरण या अस्थिर त्वरण (Non-uniform Acceleration or Variable Acceleration)
- यदि किसी वस्तु के वेग में समान समयान्तरालों में भिन्न-भिन्न परिवर्तन होता है, तो वस्तु का त्वरण असमान त्वरण कहलाता है।
(iii) औसत त्वरण (Average Acceleration)
- जब एक वस्तु परिवर्ती त्वरण (variable acceleration) से गतिमान है, तब गतिशील वस्तु के वेग में कुल परिवर्तन तथा उसमें लगे कुल समय का अनुपात वस्तु का औसत त्वरण कहलाता है।
अतः – औसत त्वरण = वेग में कुल परिवर्तन / लगा कुल समय - औसत त्वरण धनात्मक तथा ऋणात्मक हो सकता है। यह वेग-परिवर्तन के चिह्न (sign) पर निर्भर करता है। यदि दिए गए समयान्तराल में वस्तु का वेग – परिवर्तन शून्य है, तब औसत त्वरण शून्य होता है।
(iv) तात्क्षणिक त्वरण ( Instantaneous Acceleration)
- किसी विशेष क्षण पर वस्तु की गति में त्वरण, तात्क्षणिक त्वरण कहलाता है।
त्वरण (Acceleration) important Points in Hindi
- ऊँचाई से गिरती हुई वस्तु तथा नत समतल (inclined plane) पर लुढ़कती वस्तु में एकसमान त्वरण माना जाता है।
- गाड़ी के एक्सीलेरेटर को दबाने पर गाड़ी का वेग धीरे-धीरे बढ़ता है, परन्तु अचानक ब्रेक लगाने पर वेग तेजी से घटता है। अतः अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी में एकसमान मंदन उत्पन्न होता है।
- स्प्रिंग बॉक्स में उत्पन्न त्वरण असमान त्वरण होता है।
- यदि एक सीधी सड़क पर दौड़ती कार के वेग में समान समयान्तरालों में असमान वृद्धि होती है, तब कार का त्वरण असमान त्वरण कहलाता है।
Read Also :-
- [भौतिक विज्ञान] Physics Notes :- यहाँ क्लिक करें !
- { *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें !
त्वरण किसे कहते हैं, परिभाषा, सूत्र, मात्रक, प्रकार FAQ :-
1.न्यूटन का गति का पहला नियम किससे संबंधित है:-
A. संवेग
B. जड़त्व
C.त्वरण
D. भार
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B. जड़त्व }
2.न्यूटन का गति का दूसरा नियम किससे संबंधित है:-
A.संवेग
B.त्वरण
C.चाल
D.संवेग परिवर्तन की दर
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { D. संवेग परिवर्तन की दर }
3.न्यूटन के किस नियम से हमें बल की परिभाषा प्राप्त होती है:-
A.गति का पहला नियम।
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमे से कोई नहीं
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B. गति का दूसरा नियम }
4. F=ma न्यूटन के किस नियम को दर्शाता है:-
A.गति का पहला नियम
B.गति का दूसरा नियम
C.गति का तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { B.गति का दूसरा नियम }
5.क्रिया-प्रतिक्रिया न्यूटन के गति के किस नियम से संबंधित है:-
A.पहला नियम
B.दूसरा नियम
C.तीसरा नियम
D.इनमें से कोई नहीं
उत्तर ⇒ ???????
Q .-त्वरण किसे कहते हैं?
- किसी गतिशील वस्तु के समय के सापेक्ष वेग परिवर्तन को त्वरण (acceleration in Hindi) कहते हैं।
Read Also This