वेग क्या है? वेग के प्रकार। एकसमान, परिवर्तित, औसत ओर तात्क्षणिक वेग क्या है?
वेग क्या है? वेग के प्रकार। एकसमान, परिवर्तित, औसत ओर तात्क्षणिक वेग क्या है?
veg kya hai or veg ke prakar
वेग
- वेग – किसी गतिशील वस्तु द्वारा निश्चित दिशा में एकांक समय में तय की गई दूरी को वस्तु का वेग कहते हैं।
- (i) वेग एक सदिश राशि है।
- (ii) विमा : [M°LT-]
- (ii) SI मात्रक :- मीटर / सेकण्ड , CGS मात्रक :- सेमी. / सेकण्ड ,
वेग के प्रकार
- (a) एक समान वेग – जब कोई कण इस प्रकार गतिशील हो ताकि कण के वेग का परिमाण तथा दिशा दोनों ही समान रहें तब कण का वेग एकसमान वेग कहलाता है। यह केवल तभी संभव है जब कण एक सरल रेखा में एक ही दिशा में नियत वेग से गतिशील हो।
- (b) असमान वेग – जब कोई कण इस प्रकार गतिशील हो ताकि कण के वेग का परिमाण अथवा दिशा अथवा दोनों परिवर्तित हो तब कण का वेग असमान वेग कहलाता है।
- (c) औसत वेग (माध्य वेग) (Average velocity)-किसी वस्तु -के कुल विस्थापन तथा उस विस्थापन में लगे कुल समय के अनुपात को औसत वेग कहते हैं।
- (d) तात्क्षणिक वेग (Instantaneous velocity)-किसी निश्चित समय या क्षण पर वस्तु के वेग को तात्क्षणिक वेग कहते हैं।
इने भी जरूर पढ़े –
नोट :- दोस्तों अगर आपको किसी भी प्रश्न का आंसर चाहिए तो अपना प्रश्न कमेंट के माध्यम से हमें भेजें !
Read Also This